फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन, 5 किलोमीटर से भी लंबी!

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन कहां बनेगी और वो कितनी लंबी होगी?
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध दुबई शॉपिंग फेस्टिवल (डीएसएफ) में इस बार दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन लोगों के आकर्षण का केंद्र होगी।

22 कैरेट सोने से बनी 180 किलोग्राम वजन की यह चेन पांच किलोमीटर से अधिक लंबी होगी।

डीएसएफ-2015 के रोड शो के लिए मुंबई आए दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रुप के अध्यक्ष ताहिद अब्दुल्लाह ने बताया कि हाथों से बनी यह दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन है।

इसे 100 से अधिक कुशल भारतीय कारीगरों ने 45 दिन की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया है।

इसे ‘दुबई सेलिब्रेशन चेन’ के रूप में दो जनवरी 2015 को दुबई में एक भव्य समारोह में पेश किया जाएगा।

यह गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल होगी। इस चेन को काट कर ग्राहकों को बेचा जाएगा।

अग्रिम बुकिंग बढ़ने पर इस चेन की लंबाई आठ किमी. तक बढ़ाई जाएगी। तब इसका वजन 250 किलो तक हो जाएगा।
विज्ञापन

ईनाम में 100 किलो सोना

दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रुप के उपाध्यक्ष और सिरोया ज्वेलर्स एलएलसी के अध्यक्ष चंदू सिरोया ने बताया कि डीएसएफ में ग्राहक हर रोज एक किलो सोना और एक कैरेट सोलिटेयर डायमंड जीत सकेंगे।

लकी ड्रा और मेगा ड्रा वीकली होंगे। उत्सव में भाग्यशाली ग्राहकों के लिए बतौर इनाम 100 किलो सोना और 40 कैरेट डायमंड रखे गए हैं।

सिरोया ने कहा कि डीएसएफ में भारतीयों की भागीदारी सबसे अधिक होती है। पिछले वर्ष 32 विजेताओं में से 28 भारतीय थे और पिछले 19 वर्षों में 78 प्रतिशत ईनाम भारतीय ग्राहकों ने जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें