फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज! पतले होने की ऐसी चाह, ये लड़की पीने लगी क्ले

विज्ञापन
विज्ञापन
आपके आस-पास ऐसे कई लोग होंगे जो अपना वजन घटाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं।
विज्ञापन


कोई नींबू-हनी का जूस पीता है तो कोई खाना खाने में सौ बार सोचने लगता है। लेकिन हम मिलवाना चाहते हैं आपको फियोना निकोल से जो पतली होने के लिए कुछ ऐसा करती हैं जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाए।

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक फायोना क्ले यानी एक तरह की मिट्टी को पानी के साथ पीती हैं। ऐसा करने से वो मानती हैं कि जल्द से जल्द पतली हो जाएंगी।

ये है एक चलन

क्ले एक तरह की मिट्टी होती है जिसका भारत में अधिकतर प्रयोग कृषि से लेकर फैक्ट्रीज तक सभी जगह होता है।

वो ऐसी मिट्टी होती है जिसे पानी की मदद से कड़ा बनाया जाता है और इंडस्ट्रीज में उसे कई चीजें जोड़ने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।

आपको बता दें कि पश्चिम देशों में लोगों में इसे खाने का ट्रेड बड़ी तेजी से चल पड़ा है। वो इसे पतला होने और भूख मारने के लिए खाते हैं।

मिलते हैं क्ले टैबलेट्स

आपको जानकर हैरानी होगी की प‌श्चिम देशों में क्ले से बने टैबलेट्स और जूस के सा‌थ मिला हुआ मिक्स पाउडर क्ले भी आता है।

लोग इसका जूस बनाकर या फिर पानी के साथ पीते हैं। पेट में जाकर ये टैबलेट 12 गुना फूल जाता है और पीने वाले का पेट इससे भरा-भरा सा फील होता है।

ऐसे में उसे एक लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती और वो बिल्कुल ठीक ही रहता है।
विज्ञापन

ठीक नहीं असर

तेजी से चल रहे इस चलन की फायोना बस एक उदाहरण हैं। ऐसे कई लोग हैं जो इस मिट्टी को पी रहे हैं।

डॉक्टरों की मानें तो क्ले में आर्सेनिक नाम का पदार्थ भारी मात्रा में पाया जाता है जो किडनी से लेकर लिवर, ब्रेन, नसें भी डैमेज कर सकता है।

उन्होंने बताया कि इससे कैंसर भी हो सकता है। लेकिन तभी भी इसे लेने वाले लोग इसे ट्रेड की ओर बढ़े चले जा रहें हैं।
उनका कहना ‌है कि उन्हें इसे लेने से कोई हानि नहीं हुई है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें