कई लोग बुढ़ापे में अपने दांत जान-बूझकर उखड़वा लेते हैं। ऐसा वो इसलिए करते हैं ताकि वो नकली दांतों का पूरा सेट पहनकर अपनी जिंदगी और आसान बना पाए।
डेली मेल के मुताबिक इसी सोच के साथ कनेक्टीकिट में रहने वाली 64 साल की जूडी गैन डेंटिस्ट के पास अपने सभी 20 दांत उखड़वाने गई थी।
उन्हें लगा कि वो एक साथ 20 दांत उखड़वा लेंगी और इसलिए वो पहुंच गई डेंटिस्ट के पास।
मान गया डेंटिस्ट भी
हैरानी की बात ये है कि उसके मुंह से सभी दांत निकालने के लिए डेंटिस्ट एक ही बार में राजी हो गया और उसके ऑपरेशन के लिए तैयार भी हो गया।
डॉ रश्मि पटेल नाम के डॉक्टर ने जूडी गैन का ऑपरेशन करना शुरू किया। लेकिन होश में होने वाले इस ऑपरेशन ने एक अलग ही रूख मोड़ लिया।
बीस दांत एक साथ निकालना वाकई एक जटिल प्रोसीजर है। ये ऑपरेशन के चलने के थोड़ी देर बाद ही जूडी धीरे-धीरे अपना होश खोने लगी।
गिरा ऑक्सीजन का पारा
जल्द ही एक टाइम ऐसा आया जब जूडी के ऑक्सीजन का लेवल एकदम नीचे चला गया और डॉक्टर के बड़ी गलत तरीके से उसके सभी दांत बाहर निकाले।
ऑपरेशन के दौरान ही जूडी जैसे अपनी आखिरी सांसें गिन रही थी। उनके मुंह से खून निकलना बंद ही नहीं हो रहा था और जल्द ही दर्द से उसकी जान भी चली गई।
अपने आखिरी वक्त में उसे दर्द से ज्यादा सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। इस बात की खबर पुलिस को लग चुकी थी और फिलहाल डॉक्टर का लाइसेंस जब्त कर लिया गया है।
आरोप है कि डॉक्टर ने सही तरीके से ऑपरेशन नहीं किया तभी पेशेंट के साथ प्रॉब्लम आई और वो नहीं बची।
कोर्ट में कर रहे थे ऐसा काम कि सब हुए पानी-पानी