आए दिन लोगों के सुसाइड करने की खबरें आती रहती हैं। कोई पंखें पर लटक कर अपनी जान देता है तो कोई जहर खाकर। अब, जानिए इस महिला के बारे में जिसने सुसाइड करने की तो ठान ली, लेकिन उसके लिए ऐसा खौफनाक रास्ता चुना, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
थाईपीबीएस में छपी खबर के मुताबिक थाईलैंड के बैंकॉक के मिनबुरी में 65 साल की एक महिला बहुत दिनों से तनाव में चल रही थी। वो नाकोन रामक्लो नाम के बाजार में एक बर्फ बनाने वाली कंपनी में काम करती थी।
तनाव में चल रही इस औरत ने अपनी जान को खत्म करने के लिए सामूत प्रकरन नाम की जगह पर एक मगरमच्छ के फार्म को चुना।
लगा दी छलांग
इस फार्म को लोग मगरमच्छ के झील के नाम से जानते हैं। इसमें एक से बढ़कर एक व्यस्क मगरमच्छ रहते हैं और वो बहुत ही खतरनाक झील है।
ये महिला इसी झील में गई और उसमें कूद गई। उसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई। फेसबुक पर बांगचॉन्ग शीवमॉन्गकोल्करन नाम के व्यक्ति ने कई दिनों बाद शेयर किया कि उसके रिश्तेदारों को सामुत की पुलिस ने इस बात की सूचना दी थी और तब उन्हें पता चला कि महिला की मौत कैसे हुई है।
परिवारवालों ने कहा कि उन्हें वीडियो फुटेज चाहिए था कि कैसे महिला ने उसमें छलांग देकर जान दे दी।
मांगा वीडियो
इस वीडियो को देने के लिए फार्म के मालिक ने शर्त रखी कि उसके फार्म पर कोई लीगल एक्शन नहीं लिया जाएगा। इस बात पर उन्हें वीडियो मुहैया कराएगा कि कैसे महिला ने अपनी जान दी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि जब वो झील में कूदी तो उसकी जान नहीं गई थी। उसे डूबता देखकर एक व्यक्ति उसके पास दौड़कर आया था और उसे डंडे के सहारे से पानी के बाहर निकालने की कोशिश की।
जैसे ही महिला डंडे को पकड़ने के लिए उसके पास आई वैसे ही कई मगरमच्छों ने औरत को दो-फाड़ कर दिया। उसने मौत बहुत ही दर्दनाक तरीके से हुई। पुलिस ने बाद में बताया कि महिला दो दिनों से अपने घर नहीं लौटी थी।
गोल्डफ़िश को था ब्रेन ट्यूमर, की गई सफल सर्जरी
मिला सबसे बड़े डायनासोर का जीवाश्म, दंग कर देगा आकार
तीन आंखों वाली गाय देखी है कभी? यकीन ना हो तो देखें
किसान को मिला दो-मुंहा सांप, आप भी देखें तस्वीरें