फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश में खड़ा था रिपोर्टर, तभी अनजान महिला ने ये पैकेट देकर कर दिया हैरान

Wed, 30 Aug 2017 12:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
ट्वीटर पर जमकर हो रही है इस अनजान महिला की तारीफें - फोटो : Twitter
विज्ञापन
उन लोगों की कमी नहीं जो मीडियाकर्मियों को जमकर कोसते हैं। वहीं, ऐसे लोगों की तादाद भी कम नहीं जो रिपोर्टरों के काम और हौसले की सराहना करते हैं। इन दिनों ऐसी ही एक महिला का कारनामा सोशल मीडिया पर छाया है जिसने मुश्किल में खड़े पत्रकार की न सिर्फ मदद की, बल्कि दर्शकों और सोशल मीडिया का दिल भी जीत लिया।
विज्ञापन


पढ़ें: Live TV पर पीठ पीछे हो रहा था सब कुछ, एंकर को भनक तक नहीं लगी!

 अमेरिका के टेक्सस में एक रिपोर्टर तूफान से हो रही तबाही और बचावकार्य से जुड़ी खबर दे रहा था। वह खुद बारिश में भीगते हुए रिपोर्टिंग कर रहा था। तभी बीच में एक अनजान महिला ने उसे रोका और उसके हाथों में बीयर का पैकेट थमा दिया। बीच तूफान में किसी से ऐसी मदद की उम्मीद शायद इस पत्रकार को बिलकुल भी न थी। पलभर के लिए वह भी हैरान था कि महिला ने ऐसा क्यों किया?

देखें: मौसम का हाल बताते-बताते हवा में उड़ गया रिपोर्टर

फॉक्स न्यूज के इस पत्रकार ने महिला का शुक्रिया अदा किया। घटना के बाद उसने वह वीडियो भी ट्वीट किया जिसे देखने के बाद लोग महिला की खूब तारीफें कर रहे हैं। देखें वह मजेदार वीडियो-
विज्ञापन


That time a woman in Galveston gave a FOX News reporter beer while covering a hurricane. #TexasHospitality #Harvey pic.twitter.com/2WOluNXy3p— FOX 4 NEWS (@FOX4) August 25, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें