फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मंदिर में पुरुषों के लिए लागू है ये ड्रेस कोड और महिलाओं की एंट्री एक शर्त पर वरना बैन

Mon, 16 Apr 2018 08:00 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sri Rajarajeshwari Temple
अब तक आपने कई बार मंदिर में एंट्री के लिए महिलाओं के ड्रेस कोड के बारे में पढ़ा और सुना होगा। पर अब बंगलूरू के एक मंदिर में एंट्री के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी ड्रेस कोड तय किया है। यहां बिना ड्रेस कोड के किसी का भी जाना या पूजा करना सख्त मना है।
विज्ञापन

2 of 5
temple dress code
बेंगलुरु के राजराजेश्वरी मंदिर में जाने के लिए महिलाओं और पुरुषों दोनों को मंदिर द्वारा जारी किए गये नियम को फॉलो करना पड़ता है। हाल ही में राजराजेश्वरी मंदिर ने वहां आने वाले पर्यटकों या भक्तों के लिए ड्रेस कोड जारी किया है। उन्होंने पुरुषों और महिलाओं के लिए बनाए इन नियमों को एक नोटिस बोर्ड पर लगा दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Sri Rajarajeshwari Temple
मंदिर द्वारा जारी किए गये नियमों के अनुसार, मंदिर में किसी भी पुरुष को जींस पहनकर प्रवेश नहीं मिलेगा। वह सिर्फ धोती या पेंट पहनकर ही मंदिर के अंदर एंट्री कर सकते हैं। पुरुषों के साथ-साथ इस मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के लिए भी शर्त रखी गई है कि कोई भी महिला खुले बालों में अंदर नहीं आ सकती।

4 of 5
Sri Rajarajeshwari Temple
आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ खुले बाल ही नहीं महिलाओं को पोनीटेल में भी मंदिर के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा स्लीवलेस टॉप, जींस और मिनी स्कर्ट्स पहनी महिलाओं को भी मंदिर में जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
temple dress code
इतना ही नहीं, इस मंदिर में 18 साल की बच्चियों को भी फुल लेंथ ड्रैस या गाऊन डालकर ही अंदर आना होगा। मंदिर में महिलाओं को सिर्फ साड़ी या चूड़ीदार सलवार-कुर्ती के साथ दुपट्टा ओढ़ने पर ही अंदर जाने की इजाजत होगी। मंदिर की ओर से कहा गया है कि संस्कृति के पालन के लिए ये कदम उठाया गया है और ये कोई नई बात नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें