फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 बरस की महिला, अभी भी प्राकृतिक रूप से काले हैं बाल!

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आमतौर पर यदि देखा जाए, तो 35 बास पार होते ही महिला हो या पुरूष, सिर के बाल सफेद होने लगते हैं। लेकिन, इस बूढ़ी महिला ने तो बाल पकने के मामले में सभी को दंग छोड़ दिया है।

डेली मेल के मुताबिक इंगलैंड के कोवेट्री में रहने वाली फ्रीडा टेयलर की उम्र 104 साल है। लेकिन, उनके सिर के बाल आज भी काले हैं।

उनके चेहरे और पूरे बदन पर तो झुर्रियां तो बहुत आ गई हैं अपर उनके काले बाल तो किसी को भी दंग कर सकते हैं। फ्रीडा का जन्म साल 1901 में हुआ था। उनके आठ भाई और कई बहनें भी थी।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

सादा जीवन है काले बालों का रहस्य

दूसरे विश्वयुद्घ के बाद फ्रीडा ले गॉर्डन नाम के व्यक्ति से शादी रचा ली थी। अपने काले बालों के लिए वो लेट नाइट क्लबों और पबों में ना जाने और सिगरेट से दूर रहने को बताती हैं।

वो कहती हैं कि बहुत कम ही बार उन्होंने शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया है और एक स्वस्‍थ खुशहाल जीवन जिया है। इसी वजह से उनके बाल कभी पके ही नहीं।

देखा जाए तो 104 की उम्र में तो फ्रीडा बहुत ही बूढ़ी और कमजोर दिखनी चाहिए थी। पर, जो उन्हें देखता है हैरत में पड़ जाता है। अपने काले बालों के लिए वो अपने पापा का शुक्रिया करती हैं जो एक सादे तरीके से जीवन जीने पर हमेशा जोर देते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें