फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी आदमी से नहीं, इस महिला ने रचाई पुल से शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि प्यार अंधा होता है। लेकिन वो इतना अंधा होता है कि जान और बेजान चीजों में भी फर्क न कर पाए, ये इस औरत की कहानी ही बताती है।
विज्ञापन


हम कोई मजाक नहीं कर रहें हैं। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक ऑस्ट्रलिया की जूडी रोज ने फ्रांस के एक पुल से शादी रचाई है।

इस ऐतिहासिक पुल का नाम है ली पॉन्ट डू डायबल। हैरत की बात ये भी है कि अब जूडी अपने आप को मिसेज ली पॉन्ट डू डायबल नाम से जानना पसंद करती हैं।

हो गया था प्यार

जूडी कहती हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी के दस साल दुनिया के कोने-कोने में बने हुए पुलों यानी के ब्रिज केबल्स से निकलने वाली तरंगों को रिकॉर्ड करने, सुनने और समझने में बिता दिए।

वो इन तरंगों को सुनकर उनसे कोई संगीत बनाने की कोशिश करती रहती थी। ऐसा ही करते हुए जब वो फ्रांस के इस ऐतिहासिक पुल के पास पहुंची, तो उन्हें ऐसा लगा कि उन्हें उनका जीवनसाथी मिल गया है।

जूडी ने कहा कि पुल के सा‌थ उन्हें एक अपनापन महसूस हुआ और उन्होंने उसके सा‌थ शादी रचा लेने का मन पक्का कर दिया।

कर ली शादी

फिर क्या था, उनके इस प्लान को सुनकर सब हैरत में पड़ गए। जूडी ने 11 महमानों के बीच पिछले साल इस पुल से शादी कर ली।

अब उनकी शादी को एक साल हो गया है और अपनी शादी की पहली सालगिरह उन्होंने बहुत ही धूम-धाम से मनाई है।

उनका कहना है कि वो जब ऑस्ट्रलिया लौटती हैं, तो उन्हें ऐसा लगता है कि उनके पति यानी के पुल उन्हें वापस अपने पास बुला रहा है और इसलिए वो जल्द ही वापस लौट जाती हैं।
विज्ञापन

नहीं मानती सरकार

एक बेजान पत्‍थर के पुल से शादी रचाने की बात ना तो ऑस्ट्रलिया की सरकार मानती है और ना ही फ्रांस की।

जूडी दोनों ही सरकार से अपने शादी का मैरिज सर्टिफिकेट मांगने और फ्रांस सरकार से अपने वीजा को लेने की पूरी कोशिश करती हैं। पर, अभी तक ऐसा संभव नहीं हो पाया है।

अजब-गजब लोगों के ऐसे ही किस्सों को पढ़ने के लिए बस क्लिक करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें