शादी से पहले कई लोग प्यार करते हैं। डेटिंग करते वक्त वो कई तरह के वादें भी करते हैं और एक-दूसरे से यही कहते हैं कि उसकी जिंदगी में उनके अलावा और कोई नहीं है।
ईचाइनासिटीज के मुताबिक चीन में रहने वाली 30 साल की मिस शेन साल 2009 में ली से ऑनलाइन मिली थीं। देखते ही देखते ये ऑनलाइन दोस्ती प्यार में बदल गई। वो दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। उनके बीच संबंध बनना भी आम बात हो चुकी थी।
शेन ने थोड़े समय बाद ली से प्यार को एक कदम आगे बढ़ाने का सोचा। उसने ली से शादी करने के लिए भी कहा। लेकिन ली कोई ना कोई बहाना मारकर बातों को टाल जाता। शेन के इंतजार की सीमा खत्म होती जा रही थी।
हम करेंगे शादी
शेन को शांत रखने के लिए ली ने आखिरकार उससे शादी करने की बात कबूली ली लेकिन कहा कि उसमें जरा वक्त लगेगा। ये वक्त इतना ज्यादा बढ़ गया कि इंतजार करते-करते शेन ने एक दिन गुस्से में आकर ली से ब्रेकअप कर लिया।
जल्द ही शेन को ऐसा लगने लगा कि उसने ब्रेकअप करके गलत किया और उसे अपने प्यार ली को एक मौका और देना चाहिए। अपने ब्वॉयफ्रेंड को तलाशते हुए लड़की ली के घर पहुंची। वो देखकर दंग रह गई कि उसका ब्वॉयफ्रेंड शादीशुदा है।
धोखा करने के लिए लड़की ने 26 मार्च को ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उसने दलील दी कि ली ने ना सिर्फ उसे बहुत धोखा दिया है बल्कि बिना शादी किए धोखे से उसके साथ संबंध बनाए हैं।
अनोखा मामला
लड़की का कहना था कि ली ने उसके वर्जिनिटी हक और हेल्थ के साथ खिलवाड़ किया है। उसने ली से इसके लिए 50 लाख का जुर्माना मांगा। साथ हि उसने कुछ हजार रूपए अपने गायनाकॉलिजिकल जांच के लिए भी मांगा।
हांलाकि कोर्ट में ली के वकील ने भी दलील दी कि ली और शेन के बीच कभी संबंध बने ही नहीं हैं। और अगर ऐसा है, तो शेन उसे साबित करके दिखाए।
आप जानकर हैरानी होगी कि कोर्ट ने आखिरकार शेन के ही पक्ष में फैसला सुनाया। शेन का कौमार्य भ्रष्ट करने के लिए कोर्ट ने ली को 30 लाख रूपए शेन को देने के लिए कहे। शांघाई में अपनी तरह का ये पहला फैसला लिया गया।
स्कूल की किताब पर छपी पोर्न स्टार, मचा बवाल
तो इस तरह चुटकियों में लड़कियों को बना लिया दीवाना!
उफ! धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड का तीन गर्लफ्रेंड्स ने किया ऐसा हाल