या तो दारू का नशा सिर चढ़कर बोलता है या फिर पीने वाला चूर होकर सो ही जाता है। डेली मेल के मुताबिक लंदन की एक महिला को हाल ही में जमैका के किंगस्टन के गैटविक एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।
महिला की उम्र 46 साल है और वो ब्रिटिश एयरवेज नाम के विमान से जमैका जा रही थी। पर वो नशे में थी। नशे में ऐसी चूर की उसने उड़ते विमान में ही खुद को निर्वस्त्र कर लिया।
विमान अधिकारियों ने बताया कि महिला की इस हरकत से विमान को उड़ाने में दिक्कत हुई। वो सिंगल सेक्स एक्ट उड़ते विमान में ही करने लगी थी जो आपत्तिजनक था।
फ्लाइट में हीरोइन ने जड़ा थप्पड़
ये भी उड़ते विमान की ऐसी ताजा घटना है जिसके बारे में आपको जान लेना चाहिए। डेली मेल के मुताबिक हाल ही में 50 साल की एक फिलीपीन की अदाकारा ने एक फ्लाइट अटेंडेंट को उड़ते विमान में थप्पड़ जड़ दिया।
अदाकारा का नाम मेलिसा मेंनडेज है जो सेबू पेसिफिक नाम के विमान में बैठी थी। उसे मिंडानो जाना था। ये फिलीपीन्स में ही एक जगह है।
जिस सीट पर वो बैठी थी, वो सीट पहले से ही किसी के लिए रिजर्व थी। लेकिन कई बार एयर-होस्टेस के समझाने के बाद भी वो हटी नहीं।
हटाया जबरदस्ती
तो फिर क्या था, जब मामला गंभीर हो गया, तो हीरोइन के जिद के आगे विमान के अधिकारियों को ही जुटना पड़ा। उन लोगों ने उसे वहां से हटाया और विमान को वापस मनीला ले गए जहां से फ्लाइट शुरू हुई थी।
अदाकारा को विमान से बाहर करने के लिए मनीला एयरपोर्ट पर तैनात 20 पुलिस अधिकारियों को आना पड़ा।
मेलिया फिलीपीन्स फिल्म इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस रह चुकीं हैं। उनके दीवानों की वहां कमी नहीं। लेकिन ऐसी हरकतें होने पर लोगों को दिक्कत होती है और सरकार इसी कुबूल नहीं करती।