आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि शादी एक ऐसा लड्डू है जो खाय वो भी पछताए और जो ना खाए वो भी पछताए।
तो हम इस मामले को इस कहावत से काफी जुड़ा हुआ देख सकते हैं। यूं तो वॉट्सएप और बातों में भी पति और पत्नी का शादी के बाद एक-दूसरे से त्रस्त हो जाने के जोक्स आपने भी कई बार सुने होंगे। ये मामला कुछ इसी ओर ले जाता है।
डेली मेल के मुताबिक सैन फ्रैनसिस्को में रहने वाली 50 साल की रॉबिन रिनाल्डी पिछले 17 सालों से शादीशुदा हैं। उनके पति का नाम स्कॉट मैन्सफील्ड है। दोनों की चलती शादी के बीच धक्का तब लगा जब रॉबिन ने स्कॉट से मां बनने की इच्छा जाहिर की।
पति को नहीं चाहिए था बच्चा
रॉबिन ने एक वक्त बाद बड़े ही साफ तरीके से स्कॉट से बच्चे के लिए बात की। जब स्कॉट ने मना कर दिया तब सोचने के बाद रॉबिन ने स्कॉट से ओपन मैरिज की बात कही।
रॉबिन ने कहा कि चूंकि उसे बच्चा चाहिए तो उसे कई गैर-मर्दों को डेट करना होगा और संबंध बनाने होंगे। स्कॉट से कोई झगड़ा ना होने की वजह से वो इस शादी को भी वैसे ही बनाए रखना चाहती है।
उसने स्कॉट को बताया कि वो एक साल के लिए उनकी शादीशुदा जिंदगी से छुट्टी ले रही है और अंजान लोगों को डेट करने निकल रही है। हैरत की बात ये है कि स्कॉट भी अपनी पत्नी के इस ऑफर को मान गया।
बनाए कई मर्दों से संबंध
इसके बाद रॉबिन ने तय किए गए प्लान के हिसाब से सोमवार से लेकर शुक्रवार अंजान मर्दों को डेट करती और शारीरिक संबंध बनाती और हफ्ते के अंत में अपने पति के साथ रहती।
उसने एक साल में 12 लोगों को डेट किया और सभी के साथ हमबिस्तर हुई। लेकिन स्टोरी में ट्विस्ट तब आया जब उसे वाकई उन 12 में से एक मर्द से प्यार हो गया।
रॉबिन ने अब घर जाना कम कर दिया और इस नए पार्टनर के साथ ही रहने लगी। उसके नए पार्टनर का नाम एल्डन था।
पति-पत्नी ने लिया फिर एक फैसला
रॉबिन ने स्कॉट को अपने इस नए रिश्ते के बारे में बताया। उसने कहा कि अब उसे इस शादी में लौटने का कोई मन नहीं और उसके विचार एल्डन से काफी मिलते-जुलते भी हैं।
स्कॉट ने भी अपनी पत्नी की ये बात सुनने के बाद उसे जाने दिया। अब दोनों अलग रहते हैं। अपने पूरे इस सफर को रॉबिन ने एक बुक की शक्ल दी है।
अब रॉबिन और स्कॉट दोनों के पास अपने-अपने पार्टनर्स हैं। अपनी-अपनी जिंदगियों में दोनों खुश हैं।