अपने ग्राहक से जुड़े रहने और उन्हें आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट ट्विटर का सहारा लेती हैं, जिससे उनके कस्टमर हमेशा उनसे खुश रहें। हाल ही में अपनी एक कस्टमर को खुश करने के लिए कुछ ऐसा कर दिया जिसके चर्चे ट्विटर पर हर और हो रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
amazon reply
हाल ही में एक लड़की ने अमेजन को टैग करते हुए ट्वीट कर लिखा, हाय अमेजन इंडिया, तुम खुद को दुनिया की सबसे बड़ी इ-कॉमर्स वेबसाइट बताते हो, लेकिन घंटों तक खोजने के बाद भी मुझे वो नहीं मिला जिसकी मुझे तलाश है।’
विज्ञापन
3 of 4
amazon reply
लड़की के सवाल पर अमेजन ने जवाब देते हुए लिखा कि वह अपने कस्टमर्स की जरूरतें जानकर उसकी दिशा में हर वक्त प्रयास कर रहे हैं। क्या हमें बता सकती हैं कि आप हमारी वेबसाइट पर क्या तलाश रही हैं। इसके जवाब में लड़की ने कुछ ऐसी डिमांड कर दी जो न बेची जा सकती है और न खरीदी। लड़की ने ट्वीट कर लिखा,'आशिकी के लिए एक सनम चाहिए'
लड़की की इस फरमाइश के बाद अमेजन ने भी लड़की की भाषा में ही उसे जवाब देकर उसकी डिमांड पूरी कर दी। अमेजन ने जवाब में लिखा, ‘ये अक्खा इंडिया जानता है, हम तुम पे मरता है। दिल क्या चीज है जानम, अपनी जान तेरे नाम करता है।’
लड़की और अमेजन के बीच हुई ये बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों को अमेजन का जवाब काफी अच्छा लगा। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट लिख रहे हैं।