फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विवाह ऐसा भी, थाने में बजी शहनाई, प्रेमी जोड़े की शादी रचाई, पुलिसवाले बने बाराती

Sun, 11 Mar 2018 06:52 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उमजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दो प्यार करने वालों के लिए पुलिस ‘दोस्त’ बनकर सामने आई। परिजनों को मनाकर पुलिस ने शनिवार को उनका घर बसाने में मदद की है। इस निकाह को कराने में धौर्रा माफी के चौकी इंचार्ज राजीव गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई है। घरवालों की रजामंदी न मिलने पर प्रेमी-प्रेमिका घर छोड़कर चले गए थे पर समझाने पर निकाह में दोनों के परिजन शामिल हुए। चौकी पुलिस के प्रयासों के चलते उनका आशियाना बस गया।

विज्ञापन


इकरा कॉलोनी निवासी सऊद व नगला पटवारी की रहने वाली सादिया के बीच प्रेम संबंध हो गया था। परिजनों को इस प्रेम संबंध पर आपत्ति थी। दोनों ने घर वालों को मनाने की कोशिश की, लेकिन इसमें वे नाकाम रहे। आखिरकार दोनों ने घर छोड़ने का फैसला ले लिया है। 25 फरवरी को थाना क्वार्सी में इस प्रकरण में तहरीर दी गई।

विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों को तलाशना शुरू कर दिया। शनिवार को धौर्रा माफी के चौकी इंचार्ज राजीव गुप्ता को प्रेमी युगल रेलवे स्टेशन पर मिल गया। उनको चौकी पर लाया गया। जानकारी पर दोनों के परिजन भी पहुंच गए। राजीव गुप्ता के समझाने पर परिजनों ने निकाह की रजामंदी दे दी। इस निकाह के गवाह खुद चौकी इंचार्ज बने और उन्हें ढाई हजार रुपये बतौर उपहार में दिए। इस मामले में कैप्टन आसीन खान ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राजीव गुप्ता, चौकी इंचार्ज, धौर्रा माफी ने बताया कि, सऊद व सादिया एक दूसरे से प्यार करते थे पर परिजन तैयार नहीं थे। इससे वे घर छोड़कर चले गए थे। उन्हें चौकी पर लाकर परिजनों की रजामंदी से दोनों का निकाह कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें