फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज! जब सिर पर गिरी मौत तो हलक में अटकी जान, वायरल वीडियो देखकर होंगे हैरान  

Sun, 14 Oct 2018 05:43 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन की एक अजीबो-गरीब घटना का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल चीन के एक बैंक में कर्मचारियों के ऊपर पता नहीं कहां से अचानक एक भारी भरकम चीज आ गिरती है। उसे देखते ही कर्मचारियों की चीख निकल जाती है। सब अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

लड़की के हाथ को छूता हुआ जमीन पर आ गिरा अजगर

दरअसल, बैंक में कर्मचारी आपस में बातें कर रहे थे कि तभी वहां ऊपर से एक बड़ा सा अजगर आ गिरता है। अजगर एक लड़की के हाथ को छूता हुआ जमीन पर आ गिरता है, जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते वो इस घटना को देखकर काफी सहम गए। डरे हुए कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।   

सदमे में बैंक कर्मचारी

अजगर के अचानक गिरने से डरे सभी बैंक कर्मचारी इस घटना के बाद से सदमे में हैं, उन्हें बैंक में जाने से भी डर लग रहा है। उन्होंने कहा है कि जब तक बैंक प्रबंधन अच्छी तरह से चेकिंग नहीं कराएगा कि कहीं कोई और जीव-जंतु न छिपा हो तबतक हम काम नहीं करेंगे। 
विज्ञापन

वीडियो देख सिहर जाएंगे आप

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि बैंक में पता नहीं कहां से इतना बड़ा अजगर आ गया और सीधे कर्मचारियों के ऊपर जा गिरा। हालांकि बाद में वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर एक बोरी में बंद करके वहां से ले गई। 

देखें वीडियो :
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें