बैग छीनने की कोशिश कर रहे चोर पर शेरनी की तरह झपटी युवती, घटना cctv में कैद
- फोटो : self
आमतौर पर लड़कियों को शारीरिक तौर पर कमजोर माना जाता है, लेकिन अगर कोई लड़की अपनी ताकत दिखाने पर आ जाए तो बड़े से बड़े सूरमा को फेल सकती है। इस वीडियो में भी ठीक कुछ ऐसा ही हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि अगर हिम्मत हो तो आप किसी भी चीज से आसानी से लड़ सकते हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पहले घर के अंदर गाड़ी आकर रुकती है। घर के बाहर बाइक सवार दो लड़के रुकते हैं। जैसे ही घर के दरवाज़े बंद होने लगते हैं ठीक तभी इन बाइक सवारों में से एक शख्स बाइक से उतरकर घर के अंदर आ जाता है और जैसे ही लड़की गाड़ी से उतरती है तो उसका बैग छीनने की कोशिश करता है। लेकिन वो कहते हैं न, अगर हिम्मत हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही चोर ने लड़की से उसका बैग छीनना शुरू किया, ठीक तभी लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए चोर को पीटना शुरू कर दिया।
तभी बाइक सवार, अपने साथी को बचाने के लिए आ जाता है और उसे लेकर वहां से भाग जाता है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये वीडियो कहां का है लेकिन लड़की की बहादुरी का सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो जाता है।
देखें वीडियो-