फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने थी ट्रेन, सुन्न पड़ गया ब्रेन..फिर भी दे डाली मौत को मात

Mon, 03 Dec 2018 07:30 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
सामने थी ट्रेन, सुन्न पड़ गया ब्रेन..फिर भी दे डाली मौत को मात
विज्ञापन

किसी ने खूब कहा है कि अगर किस्मत अच्छी हो तो आप मौत को भी मात दे सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ नीदरलैंड की रेलवे क्रॉसिंग पर। दरअसल एक शख्स ट्रेन की पटरी को पार कर रहा था कि तभी उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उसने कभी नहीं सोचा होगा। दरअसल, यह वायरल वीडियो नीदरलैंड का है जहां यह शख्स रेलवे क्रॉसिंग पर साइकिल लेकर पहुंचता है और पहली ट्रेन के पास होने का इंतजार करता है। ट्रेन के गुजरते ही वो अपनी साइकिल को आगे बढ़ाते हैं, लेकिन तभी दूसरी साइड से एक ट्रेन आ जाती है और शख्स दूसरी ट्रेन को नहीं देख पाता है।

विज्ञापन


जैसे ही वो अपनी साइकिल आगे बढ़ाकर पटरियों तक पहुंचता है उसी वक्त ट्रेन हॉर्न मारती है और तब उसकी नजर दूसरी साइड से आ रही ट्रेन पर पड़ती है। वो कहते है ना कि अगर किस्मत अच्छी हो तो आप मौत को भी मात दे सकते हैं। ठीक ऐसा ही इस शख्स के साथ हुआ जैसे ही उसे ट्रेन नजर आती है तभी वो अपनी साइकल को तेजी से आगे बढ़ा लेता है और अपनी जान जैसे-तैसे बचा लेता है नहीं तो कुछ सेकंड की भी देरी करता तो शायद अपनी जान से हाथ धो बैठता।

वीडियो में आप खुद देखें-

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें