फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तो ऐसा होता मर्दों का हाल अगर उनको होती माहवारी!

विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें कोई दो राय नहीं कि किसी भी महिला के लिए पीरियड्स के दिन महीने के बाकी दिनों से ज्यादा असहज होते हैं। पैड संभालने से लेकर कहीं आना-जाना, या फिर दर्द के साथ भी काम को जारी रखना, सभी कुछ कठिन सा होता है।
विज्ञापन


मिरर के मुताबिक वॉटरऐड नाम की कंपनी ने पहली बार ऐसा सोचा कि क्या होता  गर पुरुषों को भी माहवारी होती? उनकी दौड़ती-भागती जिंदगी में कैसे पीरियड्स कहीं ना कहीं असहजता लाता और उनका काम कैसे प्रभावित होता?

ऐसा सोचते हुए उन्होंने एक स्पूफ एड की कल्पना की और उसे बनाया। एक हाल ही में आए रिसर्च के मुताबिक गर मर्दों को माहवारी होती तो वो उसके बारे में फेसबुक पर जमकर बोलते। ट्विटर पर हैशटैग के साथ इसे ट्वीट करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप तो जरूर देखें

पूछे जाने पर लगभग दो हजार औरतों में से 78 प्रतिशत ने कहा कि खेल की दुनिया का चेहरा कुछ और ही होता अगर मर्दों को पीरियड्स होते।

एड में दिखाया गया है कि हो सकता है कि किसी खिलाड़ी की निराशाभरी परफॉमेंस के लिए कोच पूरे स्टेडियम में उसके पीरियड्स में होने को जिम्मेदार ठहराएगा।

बता दें कि इस ऐड का ऐम है लोगों में इस बात की जागरूकता लाना कि कुल 1.25 बिलियन औरतों के पास माहवारी आने पर टॉयलेट का भी इंतजाम नहीं होता। बहुत आम सी चीज होने के बाद भी इसे टैबू समझा जाता है और लोग इसके बारे में बोलने में हिचकते हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें