फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में एक शख्स ने रातों रात बेच दी सड़क, गिरफ्तारी पर हुआ खुलासा बेहद चौंकाने वाला

Mon, 05 Feb 2018 09:22 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
unique robbery - फोटो : Channel NewsAsia
कई बार आपने सुना होगा कि कागजों पर सड़कें तो बना दी जाती हैं, लेकिन असलियत में सड़क की नींव भी नहीं रखी गई होती। अब जो हम बताने जा रहे हैं ऐसा आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। चीन में एक आदमी ने रातों-रात सड़क की चोरी कर ली। यह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं है बल्कि ऐसा सच में हुआ है। चीन में एक आदमी ने असलियत में करीब 800 मीटर सड़क की चोरी कर ली।
विज्ञापन

2 of 4
unique robbery - फोटो : Channel NewsAsia
चीनी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक 24 जनवरी को सुबह जब सानकेशू गांव के निवासियों ने सड़क के एक हिस्से को गायब पाया तो वह परेशान हो गए। पहले तो कुछ लोगों को लगा कि अघोषित रूप से सड़क मरम्मती का काम शुरू हुआ है। उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी और बताया कि सड़क का एक हिस्सा आश्चर्यजनक रूप से गायब है। पुलिस ने जब जांच की तो मामला कुछ और निकला। 
विज्ञापन

3 of 4
unique robbery - फोटो : Channel NewsAsia
पुलिस ने तुरंत ही पता लगा लिया कि झू नाम के एक शख्स ने सड़क खोदने के लिए एक खुदाई करने वाले यंत्र की सहायता से करीब 800 मीटर सड़क को खोद डाला और उसके कंक्रीट के मलबे को एक फैक्ट्री को बेच दिया। पुलिस ने बताया कि झू कंक्रीट की सड़क को खोदकर उसे बेचने का बिजनस करके पैसे बनाना चाहता था। उसे लगता था कि यह बिजनस का एक अच्छा मौका है। 
विज्ञापन

4 of 4
unique robbery - फोटो : Channel NewsAsia
झू ने कहा, 'कोई भी उस सड़क से नहीं जा रहा था। मैंने सोचा क्यों न मैं उसे खोद डालूं। मैं सीमेंट के टुकड़े को बेचकर कुछ पैसे बना सकता हूं।' झू ने करीब 500 टन कंक्रीट को चुराया और उसे 51 हजार रुपये में बेच दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें