फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजान देश में मिल गईं हमशक्ल लड़कियां, सेल्फी से हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाकई यह दुनिया कितनी अजीब है और न जाने से कहां कोई ऐसा मिल जाए तो आपकी जिंदगी ही बदल दे, यह आपको खबर पढ़ कर यकीन हो जाएगा। जी नहीं, हम यहां कोई जीवनसाथी मिलने की बात नहीं कर रहे।
विज्ञापन


हम बता रहे हैं दो ऐसी सहेलियों की कहानी जो अब तक एक दूसरे से अंजान थीं और जब मिलीं तो पता चला कि वे हमशक्ल हैं।

डेलीमेल के मुताबिक जर्मनी के ब्रेमेन शहर के विश्वविद्यालय में फॉरेन एक्सचेंज प्रोग्राम में पहुंचीं ब्रिटेन की कॉर्डेलिया और आयरलैंड की कियारा एक दूसरे से अंजान थीं। लेकिन लोगों को लगता था कि वे बहने हैं।

लोग उनसे बार बार पूछते थे कि क्या वे अपनी किसी बहन के साथ आई हैं और दोनों ही दंग रह जाती थीं क्योंकि दोनों अगल अलग जगह से अकेली ही आई थीं। आखिरकार इस मसले का हल निकाला एक सेल्फी ने।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सेल्फी देखर यकीन हुआ

हुआ यूं कि कियारा जब भी पार्टी में जाती तो लोग पूछते थे कि क्या वे अपनी बहन के साथ आई हैं। काफी समय बाद उन्हें अहसास हुआ कि लोग कॉर्डलिया की बात कर रहे हैं।

दोनों ने फैसला किया कि वे सेल्फी लेंगी और देखेंगी कि इसमें कितना सच है। सेल्फी लेने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि वाकई उनकी शक्लें कितनी मिलती जुलती हैं।

दोनों ने जब सेल्फी ली तो उसे फेसबुक पेज 'ट्विन स्ट्रेंजर्स' पर पोस्ट की औऱ लिखा कि 'लगता है मुझे मेरी हमशक्ल मिल गई'।

यह पेज तीन दोस्तों ने शुरू किया था और पिछले साल यह तब खबरों में आया था जब इसकी संस्थापक को इसी के जरिए अपनी हमशक्ल मिली। ट्विन स्ट्रेंजर का मतलब हुआ एक जुड़वा दिखने वाले अजनबी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें