फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़वा भाइयों को मिली जुड़वा दुल्हनें, जानिए फिर क्या हुआ...

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तो वैसे ही जुड़वा लोगों को पहचानना अपने आफ में बहुत मुश्किल सा लगता है खासकर जैसे ही उन्हें पहली बार देखो तो, ऐसे में उन्हीं की जुड़वा पत्नियां आ जाएं तो सोच लीजिए क्या हाल होगा।
विज्ञापन


लेकिन ऐसा सच में हुआ है। मॉस्को में रहने वाले दो जुड़वा भाइयों फिल औऱ डग ने दो जुड़वा बहनों जेना और जिल से शादी कर ली है। यही नहीं, ये चारों ही एक ही घर में भी रहते हैं।

अब तो हाल यह हो गया है कि उनके बच्चे भी काफी हद तक एक ही जैसे लगते हैं। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि यह पूरा परिवार ही जुड़वाओं का है।

डेली मेल की खबर के मुताबिक इन दोनों जोड़ों ने 1993 में ट्विन फेस्टीवल में शादी की थी, जो कि दुनिया का ऐसा सबसे बड़ा फेस्टीवल होता है जहां जुड़वा लोग आते हैं। इसलिए जब ये जोड़े इस साल के फेस्टीवल में 22 साल बाद अपनी शादी की सालगिराह मनाने पहुंचे तो उन्हें अपनी कहानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विन फेस्टिलव में मुलाकात, वहीं शादी

हमेशा एक साथ ही रहे फिल और डग ने जेना औऱ जिल को 1991 में फेस्टीवल के दौरान देखा था और देखते ही उन्हें दिल दे बैठे थे। उसी के अगले साल जब वे सब वहां पहुंचे तो दोनों भाइयों ने मंच पर चढ़ कर, माइक पर पब्लिक के सामने बोलते हुए दोनों बहनों को प्रपोज कर दिया।

बस फिर क्या था, उसके अगले साल जब दोबारा फेस्टिवल का समय आया तो उन्होंने वहां शादी कर ली। शादी से पहले लोग इन दोनों भाइयों से यही पूछते रहते थे कि वे साथ क्यों रहते हैं। लेकिन उनका हमेशा से मानना था कि जुड़वा होने के नाते उनका एक अलग ही रिश्ता है एक दूसरे से और उन्हें इससे कोई परेशानी भी नहीं होती।

फिल और जेना का एक बेटा है जब्कि डग और जिल की बेटी है और यह पूरा परिवार एक साथ एक घर में खुशी खुशी रहता है। यह कोई इकलौता उदाहरण नहीं है जब दो जुड़वा भाइयों ने जुड़वा बहनों से शादी की हो। लेकिन यह जरूर है कि ऐसे किस्से दिलचस्प बहुत होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें