ये तीसरी ब्रेस्ट नकली प्रोस्थेटिक ब्रेस्ट थी। तीनों ब्रेस्ट को एक जैसा दिखाने के लिए असली ब्रेस्ट को मेकअप के जरिए नकली जैसा बनाया गया था। ये कलेक्शन इटली के स्ट्रीटवियर ब्रांड जीसीडीएस (गॉड कान्ट डिस्ट्रॉय स्ट्रीटवियर) ने पेश किया था। इस ब्रांड के क्रिएटिव डायरेक्टर जूलिआनो काल्सा हैं जिन्होंने इस प्रयोग के पीछे की वजह भी बताई।
हफ़पोस्ट के मुताबिक काल्सा ने बताया कि दो साल पहले उनकी मां को ब्रेस्ट कैंसर था और ये पता चलना उनके लिए नींद टूटने जैसा था कि हमारा भविष्य क्या होने वाला है? इसलिए उन्होंने ऐसी काल्पनिक दुनिया बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी जहां वो खुद को अभिव्यक्त कर सकें।
काल्सा ने कहा कि तीन ब्रेस्ट बनाना सिर्फ 'टोटल रिकॉल' को याद करना नहीं है बल्कि ये एक तरह का राजनीतिक बयान भी है और उस वक्त में जब संस्कृति व कला के बारे में और ज्यादा सोचने की जरूरत है, तीन ब्रेस्ट का कनसेप्ट इसमें उपयोगी हो सकता है। एक तरह से काल्सा ने तीन ब्रेस्ट को संस्कृति और कला में ज्यादा योगदान देने की जरूरत से जोड़ा है। काल्ज़ा ने इस ब्रांड की शुरुआत साल 2014 में की थी। इस फैशन शो में दो मॉडल्स को तीन ब्रेस्ट के साथ लाया गया था। इसमें खास तौर पर गोरे और काले दोनों रंगों की मॉडल का इस्तेमाल किया गया था।
सोशल मीडिया पर भी तीन ब्रेस्ट के कनसेप्ट को लेकर चर्चा छिड़ गई। किसी ने इसे लेकर मजाक किया तो किसी ने इसकी आलोचना की। कई लोग इससे हैरान होकर बस ख़बर भी शेयर कर रहे थे।
एक यूजर डेविड ने लिखा, ''ये तीन पैर होने से अच्छा है।''
यूजर मार्क अत्री ने ट्वीट किया, ''महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा अवास्तविक मानक।''
अलग-अलग प्रयोग
फैशन वीक में अक्सर इस तरह के प्रयोग होते रहते हैं। जैसे इसी साल फरवरी में आयोजित हुए मिलान फैशन वीक में मॉडल बिल्कुल अपने चेहरे जैसा दिखने वाला नकली सिर हाथ में लेकर रैंप पर उतरे थे। ये सिर बिल्कुल मॉडल के चेहरे और एक्सप्रेशन से मिलते-जुलते थे। ये कलेक्शन गूची ब्रांड का था। इसके अलावा कोई मॉडल तीसरी आंख के साथ तो कोई ड्रैगन के नकली बच्चे को हाथ में लेकर रैंप पर उतरी थीं।