फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खी के डंक से महिला करती थी एक्यूपंचर, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा जानकर रह जाएंगे दंग

Tue, 16 Oct 2018 09:32 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aa
स्पेन में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला की अजीबोगरीब परिस्थिति में मौत हो गई है। किसी को भी महिला की ऐसे हालातों में हुई मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। जब आप इस मामले के बारे में जानेंगे तो शायद आपको भी यह हैरानी भरा नजर आए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
aa
दरअसल, हुआ यूं कि स्पेन में रहने वाली ये महिला एक्यूपंक्चर से अपना इलाज करा रही थी। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि इलाज कराने गई महिला को मौत ने अपने आगोश में ले लिया। पहले तो जान जाने का कारण कोई समझ नहीं पाया लेकिन बाद में बात समझ में आई। जी हां, ऐसी घटना कम ही सुनने को मिलती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
aa
ये पहला मौका नहीं था, जब 55 साल की महिला की मौत मधुमक्खी के डंक से एक्यूपंक्चर कराने से हो गई। वैसे आपने अभी तक सुई के जरिए एक्यूपंक्चर की बात तो सुनी होगी लेकिन मधुमक्खी के डंक से एक्यूपंक्चर की बात शायद ही सुनी हो। अगर आप भी ऐसा ही कोई इलाज कराने के बारे में सोच रहे हैं तो इस विचार को दिमाग से फौरन निकाल दें।   

 

4 of 5
aa
जर्नल ऑफ इंवेस्टिगेशनल और क्लीनिकिल इम्यूनोलॉजी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक महिला पिछले दो साल से हर महीने पैर दर्द का इलाज कराने के लिए मधुमक्खी से कटवाती थी। मगर इलाज के दौरान एक दिन जैसे ही मधुमक्खी ने डंक मारा। महिला को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वो बेहोश हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर कुछ हफ्तों बाद ही उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aa
आजकल ऐपीथैरेपी वैकिल्पक चिकित्सा का नया जरिया बना है। इसके तहत मधुमक्खियों की मदद से एक्यूपंक्चर किया जाता है। इस थैरेपी में मरीज के जिस हिस्से में बीमारी या दर्द होता है, वहां मधुमक्खी से कटवाया जाता है। ये चीन और कोरिया में ज्यादा प्रचलित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें