उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में रहने वाला 35 साल का धर्मेंद्र सिंह हमारे देश का सबसे ऊंचे कद वाला व्यक्ति है। लेकिन जिस तरह से रिकॉर्ड होने के बावजूद आपको उनकी जिंदगी लगती होगी, वैसी बिल्कुल नहीं है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वो हिंदी लिटरेचर में एमए हैं। लेकिन कद के चलते कहीं भी नौकरी ना कर सकने वाले धर्मेंद्र इन दिनों लोगों के तस्वीरें खिंचवाते हैं और फिर जितना मिलता है, उसी से कमाई चलती है।
एक फोटो का दस रुपए लेने वाले धर्मेंद्र, के घर में आठ लोग रहते हैं। उनके पिता का नाम सुरेंद्र प्रताप सिंह था और वो छह फुट के थे। वो बीडीओ थे।