फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रपोज करने का इससे उम्दा तरीका पहले नहीं देखा होगा, VIDEO

विज्ञापन
विज्ञापन
वो एक ऐसा शख्स है जिसके प्रपोज करने का तरीका किसी के भी होश उड़ा देने के काबिल है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक जापान के याशूशी ताकाहाशी पेशे से एक आर्टिस हैं और अपने प्यार को शादी के लिए पूछने से पहले एक खास काम के लिए उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी।

उन्होंने इस बीच पूरे जापान का दौरा कने की सोची। अकेले ही इस यात्रा पर निकल पड़े। छह महीनों तक कभी कार, फेरी तो कभी साइकिल पर एक कोने से लेकर जापान का दूसरा कोना, पूरा घूम डाला।
विज्ञापन


Trending Videos

लगाया GPS ट्रैकर

याशूशी ने अपनी पूरी जर्नी के दौरान एक जीपीएस ट्रैकर लगा दिया। ये उनके हर कदम को ट्रैक कर रहा था। होकायडू द्वीप से लेकर योडो क्लिफ तक के उनके सफर को ट्रैकर ने ट्रेस किया।

याशूशी ने इस तरह से अपनी यात्रा की जीपीएस ने उनकी जर्नी खत्म होने पर जो मैप दिखाया उसपर लिखा था मैरी मी।
ये इस तरह से दुनिया का सबसे लंबा मैरिज प्रपोजल भी बन गया।

उसने बताया कि वो चाहता था कि इस तरह से घूमे कि जीपीएस उसकी बात ‌सही-सही दिखा सके। इसके बाद से उसने अपने ट्रैक किए रास्ते को वीडियो की शक्ल दी।
विज्ञापन

बहुत ही खूबसूरत

उसके ट्रैक किए रास्ते को जब वर्ल्ड मैप के ऊपर रख के देखा गया तो दिखा कि पूरे जापान के ऊपर लिखा था मैरी मी। साथ ही एक दिल भी बना था जिसमें तीर भी क्रॉस करते मिले।

प्रपोज करने के इस अंदाज ने मानो सभी का दिल चुरा लिया। आपको बता दें कि इस बंदे के काम पर एक अलग से डॉक्यूमेंट्री भी बनाई जाएगी।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी इसे सबसे लंबा प्रपोजल माना और बताया कि ये 7164 किलोमीटर लंबा मैसेज था।

इस शख्स ने बताया कि भले ही उसे ऐसा करने में छह महीनों का वक्त लग गया लेकिन ये उसे हमेशा याद रहेगा। ये अद्भुत था।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें