प्यार-मोहब्बत में लोगों के मरने और मारने की खबरें आम हैं। लेकिन सुसाइड की ये घटना ध्यान खींचने वाली इसलिए है क्योंकि इस महिला ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई स्थित बुर्ज खलीफा से कूद कर अपनी जान दे दी।
डेली मेल के मुताबिक 39 साल की लॉरा वैनिया न्यून्स ने आत्महत्या पिछले साल नवंबर के महीने में ही कर ली थीं। लेकिन उनकी मां के मुताबिक इस खबर को लॉरा के अमीर दुबई बिजेनसमैन ने किसी तरह दबा दिया।
बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 2700 फीट है। ये महिला 148वें फ्लोर से कूदी थी। लॉरा की मां का वनाम लीओना स्काईज है और वो साउथ अफ्रीका से हैं। वो दुबई अपनी बेटी की मौत का पता लगाने ही आई हुई हैं।