कभी ऐसे किसी व्यक्ति के बारे में सुना है जो पानी में भी दौड़ लगा सकता है? वो पानी पर खड़ा हो सकता है और तेजी से ऐसे भाग सकता है मानो वो सड़क पर दौड़ रहा हो?
डेली मेल के मुताबिक शी लिलियांग चीन के क्वांगजू शहर में रहते हैं। वो एक श्योलिन मॉन्क यानी के श्योलिन भिक्षु हैं। वो पानी में भी दौड़ लगा लेते हैं।
इस बार उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पानी में 125 मीटर की दौड़ लगाकर उन्होंने ऐसा फिर से कर दिखाया है।