फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत पर यहां होता था उत्तेजक नाच, कम कपड़ों वाले डांस पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के ग्रामीण इलाक़ों में अंतिम संस्कार में भीड़ जुटाने के लिए होने वाले 'कम कपड़ों में नाच' की प्रथा पर चीन की सरकार अब सख़्ती बरतेगी।
विज्ञापन


देश के सांस्कृतिक मंत्रालय ने एक बयान जारी कर अंतिम संस्कार में अधिक लोगों को शामिल करने के मक़सद से किए जाने वाले 'उत्तेजक नृत्य' की प्रथा को 'असभ्य' कहा है।

मंत्रालय ने दो मामलों का हवाला दिया है जिनमें 'कपड़े उतारकर नाचने वालों' ने बेहद अश्लील नाच किया था। मंत्रालय का कहना है कि इससे मनोरंजन उद्योग का सांस्कृतिक पतन हो रहा है।
विज्ञापन


दोनों ही मामलों में सरकार ने आयोजकों और नाचने वालों को सज़ा दी है। मंत्रालय पुलिस के साथ मिलकर इस प्रथा को ख़त्म करने की दिशा में काम कर रहा है।
विज्ञापन

भीड़ होती है सम्मान की बात

चीन में अंतिम संस्कार में जुटी भीड़ को मृत व्यक्ति के लिए सम्मान की बात माना जाता है। इसलिए भीड़ जुटाने के लिए अश्लील नाच करने वाले भी बुलाए जाते हैं।

चीनी सरकार ने इससे पहले भी इस प्रथा को ख़त्म करने की कोशिशें की थी लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

बहुत से लोगों को इस प्रथा के बारे में पता ही नहीं है और वे सोशल मीडिया पर हैरानी ज़ाहिर कर रहे हैं।

एक यूज़र ने लिखा, "मैं समझ नहीं पा रहा हूँ कि इस प्रथा को नैतिक कैसे ठहराया जा सकता है।"

एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, "अंतिम संस्कार में अश्लील नाच, आप तो मेरी जान ले लेंगे। ये कैसा ट्रेंड है?"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें