फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट को आई नींद, 46 किमी आगे निकला विमान

Wed, 28 Nov 2018 06:09 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
plane
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में एक पायलट को जहाज उड़ाने के दौरान नींद आ गई और वह गंतव्य से 46 किलोमीटर आगे निकल गया। पायलट मालवाहक विमान उड़ा रहा था और इसी दौरान यह वाकया हुआ। पायलट के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


पाइपर पीए-31 नवाजो चीफटेन नामक इस मालवाहक जहाज में केवल पायलट सवार था। ऑटोपायलट सिस्टम ऑन कर वह सो गया था। घटना इसी महीने की शुरुआत की बताई गई है। उसने तस्मानिया के डेवनपोर्ट शहर से बास स्ट्रेट के किंग द्वीप तक विमान उड़ाया। यह मुद्दा तब सामने आया जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल विमान में सवार पायलट से संपर्क नहीं कर पाया।  पायलट की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें