फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 करोड़ में इसने करवाया अपने जीभ का इंश्योरेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
इस शख्स ने अपने जीभ का इतने ज्यादा रुपयों में इंश्योरेंस करवाई है जितना कोई अपनी जान की भी नहीं करवाता।
विज्ञापन


मिरर के मुताबिक सिबेस्टिन माइकलिस नाम का ये शख्स पेशे से एक टी-टेस्टर है। वो कई तरह की चायों को चखकर उसके टेस्ट को बताने का काम करता है।

उसे टी को टेस्ट करने में महारथ है। केवल 15 सेकेंड में वो चाय पीकर असकी बारिकियां बता देते हैं। हफ्तेभर में उनकी कंपनी टेटले लगभग 40000 प्रकार की चायों का परीक्षण करवाती है।

अब काम ऐसा है तो अपने जीभ का तो ख्याल रखना ही होगा ना। इसलिए टेटले ने सिबेस्टिन के जीभ का बीमा कुल 9 करोड़ 70 लाख 54 हजार रुपयों में किया है। है ना गजब?
विज्ञापन
विज्ञापन

और भी हैं कई हस्तियां


सिबेसिटन की ही तरह और भी कई लोग हैं जिन्होंने अपने पूरे बदन का तो नहीं बल्कि किसी-किसी ‌हिस्से का ही बड़ी भारी-भरकम बीमा करवा रखा है।

जैसे की टॉम जोंस ने अपनी छाती के बालों  का बीमा 3.5 मिलियन पाउंड में करवाया है। हॉलीवुड अदाकारा अमेरिका फरेरा ने अपनी हंसी का बीमा 6.4 मिलियन में करवा रखा है।

मारिया कैरी ने अपने पैरों का बीमा 636 मिलियन पाउंड में करवा रखा है। ऐसे ही कई नामी ह‌स्तियां जैसे की रिहाना, मडोना, डैनियल क्रैग और डेविड बेकहम जेसे लोगों ने भी बीमा करवा रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें