फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने मिलकर पलट दी बस, दबे शख्स की बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक से बढ़कर एक भयावह एक्सीडेंट के किस्से आपने यकीनन सुने होंगे। लेकिन ये एक एक्सीडेंट के हो जाने के बाद का ऐसा किस्सा है जिसे जानकर आपको जरूर हैरत होगी।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक चीन के हेनान प्रांत में एक आदमी एक चलती बस के नीचे आ गया था। सही वक्त पर बस तो रूक गई, पर चांग सुईबिन बस के आगे वाले पहिए के नीचे ही था।

उसके कमर से नीचे का हिस्सा पहिए के नीचे दबा था। उसकी जान मौके पर ही चली जाती, पर फौरन बस से सभी लोग नीचे उतरे और उसकी मदद को दौड़े।
Trending Videos

आए और कई लोग भी

देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। 20 लोगों ने मिलकर 13 टन की बस को ही पलट ‌दिया। ये पूरा काम उन्होंने मात्र तन मिनटों में कर लिया।

ऐसा करने के बाद ही चैंग के ऊपर से बस को हटाया जा सका। उसे फौरन ही अस्पताल ले जायार गया। कमर से नीचे की पेलविक फ्रैक्चर का शिकार हो गए थे।

चैंग ने बताया कि उन्हें एकदम सुन्न हो जाने जैसा महसूस हो रहा था। पर उन्हें सही वक्त पर लोगों ने बचा लिया।
विज्ञापन

पहले भी आए हैं ऐसे मामले

एक तरफ जहां चैंग ने अपनी जान बचने के बाद लोगों का शुक्रियादा किया, वहीं इन दिनों अपना इलाज करवा रहें हैं। उन्हें उम्मीद हैं कि वो जल्दी से ठीक हो जांऐंगे।

आपको बता दें कि ऐसे मामले पहले भी आए हैं जब लोगों ने मिलकर किसी एक शख्स की जान बचाने के लिए पूरी-पूरी गाड़ी या ट्रेन को ही पलट दिया।

कुछ महीनों पहले की घटना है। ऑस्ट्रेलिया में पर्थ की जब एक व्यक्ति का पैर ट्रेन और ट्रैक के बीचोबीच चढ़ते वक्त फंस गया था। टनों भारी कोच को लोगों ने मिलकर उलट दिया और उसकी जान बचाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें