समय के साथ हर चीज ढ़लने लगती हैं। चाहे वो मशीन हो या कोई इमारत, समय के आगे सब फीके पड़ जाते हैं। फिर चाहे वो इंसान भी क्यों ना हो। ऐसा ही एक मामला पिछले साल सामने आया था जब एक ट्रेन को लोग कबाड़ समझ बैठे थे। पर बाद में जब इसकी सच्चाई सामने आईं तो लोग हैरान रह गये।
विज्ञापन
2 of 4
orient express
दरअसल बेल्जियम में एक लगजरी ट्रेन को लोग कबाड़ समझ रहे थे, लेकिन ब्रायन नाम के एक फोटोग्राफर ने जब इस ट्रेन की सच्चाई से लोगों को रूबरू कराया, तो हर कोई हैरान रह गया। यह ट्रेन कभी जसी सवारी हुआ करती थी। साल 1883 में शुरू हुई इस ट्रेन का नाम ओरिएंट एक्सप्रेस था और 2007 में इसकी सेवा को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 4
orient express
आपको बता दें कि इस लगजरी ट्रेन की शुरुआत लोगों को आरामदायक यात्रा की सुविधा देने के लिए शुरू की गई थी। इन ट्रेनों की खासियत यह थी कि इसमें बैठने के लिए गद्देदार सोफों से लेकर डाइनिंग एरिया तक बने हुए थे, लेकिन जैसे ही इन्हें बंद किया गया, इनकी हालत देखभाल के अभाव में बिगड़ने लगी यह धीरे-धीरे एक कबाड़ में तब्दील होती गई।
ब्रायन ने जिस ट्रेन की खोज की है, वह भी इसी ओरिएंट एक्सप्रेस सर्विस का ही पार्ट थी। यह यात्रियों को पेरिस से इस्तांबुल ले जाती थी। ब्रायन ने इस ट्रेन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर इस ट्रेन की तस्वीरें काफी छाई हुई है। ट्रेन की असलियत जानकर लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है।