फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के इलाज के लिए बेटे को बेचने को मजबूर हुए दंपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीर हो या गरीब, अपने बच्चे को सभी प्यार करते हैं। कोई किसी भी स्थिति में हो खुद से अलग नहीं करना चाहता। पर कभी किसी मां-बाप के आगे ऐसी भी स्थिति आ सकती है जब उन्हें अपने ही बच्चे को बेचना पड़े।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक चीन के शैगडॉन्ग प्रांत में रहने वाली 29 साल की मेंग जियांगयान दो जुड़वा बच्चों  की मां हैं। एक बेटा है और एक बेटी।

उनकी बेटी ल्यूकिमिया की शिकार है और उसकी जान बचाने के लिए उन्हें काफी महंगे कीमोथेरेपी सेशन की मदद लेनी होगी। लेकिन गरीबी के चलते वो ऐसा नहीं कर पा रहे थे। इससे परेशान होकर उन्होंने लिया एक बड़ा फैसला।
Trending Videos
विज्ञापन

सड़को पर आकर बेटियों को बेचने पर हुई मजबूर

एक बेटी की जान को बचाने के लिए ना चाहते हुए भी इस दंपति को एक दिल तोड़ने वाला फैसला लेना पड़ा। उन्हें अपने बेटे को चीन की सड़कों पर बैठकर उसे बेचने का बड़ा कदम उठाना पड़ा।

सालभर तक अपने बच्चों के जन्म से काफी खुश मेंग को ऐसा दिन ‌देखना पड़ेगा उसने सोचा भी नहीं था। उनका कहना है कि कोई मां-बाप ऐसा नहीं करता, लेकिन जान जाते को देखकर उन लोगों के पास और कोई चारा ही नहीं बचा था।

वो एक छोटे से फ्लैट में रहते थे लेकिन बच्ची के इलाज के लिए उन्हें वो भी बेचना पड़ा। अब वो उससे भी एक छोटे से घर में रह रहे हैं। बदकिस्मती ये कि सड़क पर घंटों बच्चे को लेकर बैठने के बाद भी उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। वो काफी श्रस्त चल रहें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें