माना कि कई बार ऐसा होता है जब बच्चे माता-पिता को अपनी जिद या फिर कामों से काफी नाराज कर देते हैं।
इससे निबटने के लिए मां-बाप उन्हें प्यार से समझाते हैं और आगे से वैसा ना करने की बात समझाते हैं।
लेकिन इस मां-बाप ने तो अपने ही बच्चे को ऐसी सजा दी जिसे वो शायद कभी भी नहीं भूल सकेगा। डेली मेल में छपी खबर के अनुसार ये किस्सा है मेक्सिको का।
बांध दिया बच्चे को
मेक्सिको के एक मां-बाप ने अपने ही चार साल के छोटे से बच्चे को खिड़की पर लगे लोहे के रॉड से बांध दिया।
उन्होंने बच्चे को पहले खड़ा किया और फिर उसके हाथ और पैर दोनों को रूमाल से जोर से रॉड के साथ बांध दिया।
बच्चा इस पोजिशन में घंटों खड़ा रहा और उस पर बहुत बुरी बीती। इतना सब होने के बावजूद दोनों मां-बाप बड़े आराम से बच्चे के बगल में खड़े एक कैमरे में पाए गए।
पता नहीं चली वजह
हैरत की बात तो ये है कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर वो लोग अपने बच्चे के साथ ऐसा क्यों कर रहे थे।
माना जा रहा है कि वेराक्रूज में रहने वाले ये दंपति कट्टर क्रिश्चन परिवार से हैं और किसी धार्मिक परंपरा को लेकर उन्होंने ऐसा काम किया।
तस्वीरें इन्हीं के पड़ोस में रहने वाली 55 साल की मारिजा गुरेरो ने ली और तस्वीरों के वायरल होने के बाद मेक्सिको सरकार ने बताया है कि वो इस केस की जांच करेंगे।
अजूबा! गले के नीचे से लोमड़ी जैसी है ये औरत