फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर मामूली सैलरी वाले बिहारी लड़के से हुआ प्यार, छोड़ आई 2 लाख सैलरी वाले पति का घर

Thu, 07 Jun 2018 09:53 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फेसबुकिया प्यार के फेर में महिला ने छोड़ी गृहस्थी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के रीवा से एक महिला गायब थी। उसका पति शहर के नामी कॉलेज में प्रोफेसर है और उसके दो बच्चे हैं। पत्नी की खबर नहीं मिली तो वह पुलिस के पास गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन चेक किया तो पता चला वह बिहार के जहानाबाद में है। पति पुलिस को साथ लेकर फौरन पत्नी को ढूंढ़ने निकल पड़ा।
विज्ञापन


 

जहानाबाद जाकर पता चला कि महिला अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी। वह वहां अपने प्रेमी के साथ उसके किराए के मकान में रह रही थी। महिला ने बताया कि दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे प्यार हो गया। बस फिर क्या था, महिला ने बिना आगे-पीछे कुछ सोचे सिर्फ दिल की आवाज सुनी और बस्ता उठाकर निकल पड़ी घर से।





 
विज्ञापन

पति ने बच्चों का वास्ता दिया, फिर भी महिला नहीं मानी। पुलिस ने महिला को समझाने की कोशिश की, मगर वह जिद पर अड़ी रही। बालिग होने की वजह से पुलिस के हाथ बंधे थे। पति को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। वैसे तो इस पूरी घटना पर ताज्जुब होता है, मगर लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात को लेकर हो रही है कि महिला ने क्या सोचकर दो लाख की तनख्वाह पाने वाले प्रोफेसर पति को छोड़कर आठ हजार रुपये कमाने वाले मोबाइल सर्विस सेंटर में काम करने वाले लड़के को चुना? 

किसी ने सच कहा है, प्यार वाकई अंधा होता है... 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें