फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को पतला करने के लिए मां की ये हरकत दंग कर देगी आपको

विज्ञापन
विज्ञापन
हम जरा भी अटपटा खाते हैं, तो हमारा पेट खराब हो जाता है। सोचिए जरा, उस लड़की का क्या हाल हुआ जो अंजाने में हर रोज पेट के कीड़े खाती थी।
विज्ञापन


जी हां, हम कोई मजाक नहीं कर रहे। हफपोस्ट में छपी खबर के मुताबिक फ्लोरिडा के एक अस्पताल में एक किशोर लड़की भयानक पेट दर्द की शिकायत लिए पहुंची।

उसका पेट फूला हुआ था और वो बेड पर स्थिर होने की अवस्था में नहीं थी। डॉक्टरों ने उसे देखकर एक नजर में कुछ और ही अंदाजा लगा लिया।

शायद प्रेगनेंट

जब डॉक्टरों ने उसे देखा तो उन्हें लगा कि ये किशोर लड़की शायद प्रेगनेंट है। लेकिन, तभी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने सबकुछ दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।

लड़की प्रेगनेंट नहीं थी। डॉक्टर ये समझ नहीं पा रहे थे उसे हुआ क्या है? तभी, लड़की दर्द में तड़पती हुई टॉयलेट में घुसी।

जब वो बाहर निकली, तो डॉक्टर टॉयलेट सीट को देखकर दंग रह गए। टॉयेलट सीट के अंदर उन्हें कई सारे पेट के कीड़े मिले। ऐसा कैसे हुआ, इसकी पूछताछ उन्होंने सीधे लड़की की मां से करनी शुरू कर दी।

बताया सच

बेटी के मल से निकले केंचुए को देखकर मां ने फौरन सच्चाई उगल दी। मां ने बताया कि उसकी बेटी एक ब्यूटी पेजेंट के लिए कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले चुकी थी।

बेटी को ब्यूटी क्वीन का ताज पहना देखने के लिए मां अपनी बेटी को हमेशा स्लिम और फिट रखना चाहती थी।

इसलिए वो अपनी बेटी को रोज टेपवर्म पिल्स खिलाती थी। वो उसे टेपवर्म की गोलियां देती थी। ये गोलियां पेट में जाकर फूटती हैं और इससे पेट के कीड़े बनने वाले अंडे निकलते हैं।
विज्ञापन

क्या है ये पिल्स

जब ये अंडे अपना काम शुरू करते हैं तो इंसान के खाए हुए 60 परसेंट खाने को खा जाते हैं। इनके पेट में होने पर भूख नहीं लगती और पेट दर्द की साथ पेट खराब रहने की शिकायत बनी रहती है।

ये भी बता दें कि ये क‌हानी अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ ईआर नाम के प्रोग्राम में नाट्य रूपांतरण करके दिखाई गई थी।

तो मां की लगी ये तस्वीर एक कलाकार की है। इस शो में एमरजेंसी मेडिकल केस का नाट्य रूपांतरण करके दिखाया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें