फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब के बिछड़े, 37 साल बाद मिले ये मां-बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछड़े परिवारों की कहानी किसी के भी दिल को छू लेती है। लेकिन, जिस पल वो बिछड़े होंगे, वो पल वाकई बहुत भारी होता होगा।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक चीन के हुनान प्रांत में रहने वाली जियांग आईवू अपनी मां से छह साल की नन्ही उम्र में ही बिछड़ गई थी।

अंजाने से वो गलत ट्रेन में चढ़ गई और फिर अपने माता-पिता से जुदा हो गई। उसके बाद उसने कई ट्रेन बदले और मां तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वो दूर ही जाती चली गई।

मां-बाप भी परेशान

अपनी नन्ही से बच्ची से बिछड़ जाने के बाद इधर माता-पिता की भी हालत खराब थी।

छह साल की जियांग को जियांगसू प्रांत में एक गर्वनमेंट होम में रख लिया गया। यही वो बड़ी हुई और अपने माता-पिता को खोजते रहने की कोशिश करती रही।

जियांग की मां जू ये ने कहा कि वो हर रोज अपनी बेटी का तलाशतीं और उसके ठीक होने की आशा करती।
विज्ञापन

बीते 37 साल

इस बीच 37 साल बीत गए। अब जियांग की उम्र 43 साल की हो गई। उसकी मां की 70 साल।

वो लोग तो एक-दूसरे से मिलने का सपना बुनबुनकर थक से गए। लेकिन तभी भगवान ने इस बिछड़े परिवार पर कृपा की और एक वेबसाइट के माध्ययम से जियांग ने अपनी मां को ढूंढ लिया।

उसने वेबसाइट पर मां को ढूंढना पिछले एक साल से शुरू किया। अब वो बेहद खुश हैं और उनके मां-बाप भी।

ऐसी ही और एक खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें