हर मां अपने बच्चे की चिंता करती है। उसकी भलाई के लिए खुद को तक भूल जाती है।
लेकिन इस मां की ऐसी दुनिया की सभी मां की कहानी से बिल्कुल अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो इस मां ने किया ऐसा तो कभी कोई जन्म देने वाली औरत नहीं कर सकती।
डेली मेल के मुताबिक मामला चीन के फूजियान प्रांत का है। 23 साल की लिन मेंग और 25 साल के यू शेन पति-पत्नी हैं। उनके नवजात बच्चे को जन्म से ही कमर पर ट्यूमर था।
परेशान थी वो
बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता गया वैसे-वैसे उसका ट्यूमर भी बड़ा होता गया। अभी वो बच्चा महज कुछ महीने का हुआ ही था कि उसका ट्यूमर किसी बड़े से खरबूजे के आकार जितना हो गया।
उसका वजन लगभग उतना ही था जितना बच्चे का वजन। ऐसे में पहले तो बच्चे के इलाज की बहुत कोशिश की गई।
लेकिन जब कुछ भी ठीक होता ना दिखा तब बच्चे की मां ने मुसीबत में ही अपने बेटे को छोड़ दिया और भाग गई। वो अपने बच्चे को अस्पताल में छोड़ कर चली गई।
मिली मदद
जैसे ही मां के छोड़ कर भाग जाने का मामला लोगों को पता चला, उन्होंने किसी तरह से बच्चे के पिता और परिवार का पता लगाया और उन्हें बच्चे को सौंपा।
मां की ये हरकत देखकर पिता और उसका परिवार हैरान ही रह गया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और लोगों से बच्चे की सर्जरी के लिए रूपयों की मदद मांगी।
लोगों ने मदद की और अब बच्चे का इलाज होगा। उम्मीद की जा रही है कि बच्चे इसके बाद ठीक हो जाएगा।
ब्रेकअप से ऐसी हुई आहत, हफ्तेभर में 77639 बार किया ब्वॉयफ्रेंड को फोन!