फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच वीडियो को देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रौंगटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ अलग सा देखने की चाह हम सभी में रहती है। ऐसे में लोगों को मजेदार और हैरतअंगेज वीडियोज देखने में काफी मजा आता है।
विज्ञापन

इस साल भी कुछ ऐसे वीडियो आए जिन्हें कई लोगों ने देखने की हिम्मत तो दिखाई, लेकिन इन्हें अंत तक देखने की जुर्रत नहीं दिखा पाए। कहना गलत नहीं होगा कि ये वीडियोज रौंगटे खड़े कर देने वाले थे।
इस साल जुलाई के महीने में साउथ अफ्रीका के एक वीडियो ने सबको दंग किया। वहां जुमा प्राइवेट गेम रिजर्व में एक तेंदुए को भूखा घूमते देखा गया। थोड़ी देर में उसे एक मृत जीब्रा में अपना भोजन मिल गया।
विज्ञापन

वो बड़े चैन से उस जीब्रा के पास गया और खाने के लिए अपने पैनीले दांतों शरीर से खून का फव्वारा फट पड़ा और तेंदुए को भिगो दिया।

यहां देखें वीडियोः

 

बालों में इतनी जूं कि देख कोई डर ही जाए

किसी के बालों में अधिक से अधिक कितने जूंए हो सकते हैं? इतने, कि माथे पर हजारों की संख्या में हों? एक ऐसा ही वीडियो जिसने लोगों को जूं के नाम से ही डरा दिया, वो था ये विडियो जिसमें एक आदमी के माथे पर लोट-पोट करते हजारों जूं को दिखाया गया।
मामला था लंदन के हेयरफोर्स का जहां जूं को बालों से खत्म कर देने की सर्विस दी जाती है। 'लाइस असैसिन्स' नाम के इस स्टोर के मालिक डी राइट ने बताया ‌कि जूं का ये उनके पास अब तक सबसे खतरनाक आया मामला था। 
उसे इतनी जूं थी कि उसका पूरा बदन ही खुजली करता था। वो काफी परेशान था। उन्होंने जोड़ा कि उस व्यक्ति की पलकों और भौंओं पर भी जूं ने कब्जा जमा रखा था।
यहां देखें वीडियोः

कान के ऊपर बढ़ रहा था पस, छह साल बाद फोड़ा

ये मामला था नॉर्थ अमेरिका का जहां एक आठ साल की बच्ची कान के ऊपर बढ़ने वाली एक फुंसी से छह सालों से परेशान थी। जब वो दो साल की थी, तभी से उसके कान के ऊपर ये ‌पिंपल बनना शुरू हुआ।
पिंपल की वजह से वो सालों से दिक्कत में थी। ये अंदर ही अंदर इतना बढ़ गया कि इसमें मवाद भर गया। ये वीडियो अगस्त के महीने में आया। 
वीडियो में लड़की ने अपने इस फुंसी को फोड़ ही दिया। पस जैसे किसी कॉयल की तरह निकला। काफी देर तक निकलता ही रहा। वो फुंसी के चारों तरफ दबाती रही और खुद को मुसीबत से आजाद किया।
यहां देखें वीडियोः

ब्लैकहेड को चेहरे से हटाना

फुंसी हो या कोई ब्लैकहेड, उसका फूटना काफी दर्दनाक होता है। कैलिफोर्निया में रहने वाली डॉ. सैंड्रा ली को डॉ पिंपल पौपर नाम से भी जाना जाता है। वो ऐसे लोगों का उपचार करती हैं जिनकी फुंसियां या ब्लैकहेड इस हद तक पहुंच जाते हैं कि वो खुद इलाज ना कर पाएं।
उनके पास एक ऐसी उम्रदराज महिला आई जिनके चेहरे पर एक बड़ा सा ब्लैकहेड हो गया था। उसे निकलाने के लिए उन्हें पहले एक छोटा सा कट लगाना पड़ा। फिर सालों से बने उसे ब्लैकहेड को हटाना पड़ा। अगर उसे नहीं हटाया जाता तो वो कैंसर का एक बड़ा कारण बनता। ये वीडियो अक्टूबर के महीने में आया था।

यहां देखें वीडियोः

 
विज्ञापन

पलकों से इतनी निकली जूं कि देखने हुए आप आंखें रगड़ने लगे

एक औरत को तब काफी हैरानी हुई जब उसे डॉक्टर ने बताया कि उसकी पलकों पर कई जूं हैं। उस औरत का नाम मिस जैंग है और वो चीन से है। डॉक्टर के पास वो ये शिकायत लेकर गई थी क‌ि कई दिनों से वो सो नहीं पा रही हैं। उनकी आंखें में लगातार जलन और खुजली बनी रहती है।
डॉक्टर की जांच के बाद ही पता चल पाया कि इस महिला की पलकों पर जूं के अंडों की भरमार थी। कई जूं तो पलकों पर ही चिपकी रहती थी। जुलाई महीने में हैदा हॉस्पिटल में उनके पलकों को डॉक्टरी देख-रेख में साफ किय गया।

यहां देखें वीडियोः


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें