फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप ने बेटे पर दिखाई ऐसी दरिंदगी, जानकर कांप जाए रूह

विज्ञापन
विज्ञापन
कौन छोटा बच्चा शैतानी नहीं करता। बचपन में बच्चे ऐसे कई काम करते हैं जिससे मां-बाप परेशान हो जाते हैं। लेकिन उन्हें सुधारने के लिए सही ढ़ंग से समझाया जाता है।
विज्ञापन

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक मेक्सिको के पोजो रिका में रहने वाले एक मां-बाप अपने 10 साल के बेटे से त्रस्त थे। बच्चे की शैतानियां इस दंपति पर इतनी भारी बीत रही थी कि उन्होंने अपने ही मासूम से बेटे को चेन से बांधकर रखा।44 साल काएलिजैड्रो हरनैनडेज और उसकी पत्नी 34 साल कीबीयाट्रिज एरीक्स पेशे से कारपेंटर थे। अपने बेटे अलवरकी शैतानियों से वो तंग आ चुके थे।अलवर की मां की मानें तो ना उनका बच्चा स्कूल में शांति से पढ़ता था और ना ही घर में शांत रहता था।

और भी हैं बच्चे

अपने बेटे को चेन से बांधकर वो दोनों काम पर निकल गए। तभी, अलवर के पिता के एक कस्टमर उनके घर से गुजर ही रहे थे। उसने देखा कि बच्चे को घर में अकेला बांधकर रखा गया है। ये देखते ही इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी। पुलिस आई और उसने बच्चे को ऐसी हालत से छुड़ाया। इसके बाद बच्चे के मां-बाप से पूछताछ शुरू हुई।बच्चे के मां-बाप का कहना था कि वो अपने बेटे अलवर को बहुत प्यार करते हैं। बस, उसकी शैतानी बढ़ने की वजह से उसके ऐसे उन्होंने ऐसा रवैया अपनाया।
विज्ञापन

ले गए केयर होम

पुलिस ने इस दंपति के अन्य भाई-बहनों को भी घर से निकाला और अपने साथ केयर होम ले गए। अलवर केदो बड़े भाई पहले से ही किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।पुलिस ने दूसरी तरफ ऐसे दरिंदे मां-बाप को अपने गिरफ्त में ले लिया है। मामले के खुलासे पर एक पड़ोसी ने कहा कि उसे ये जानने के बाद बिल्कुल भी ताजुब्ब नहीं हुआ है।ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर ये दंपति अपने बच्चे की पिटाई रॉड और लकड़ी के डंडों से करते रहते हैं। उन्होंनं बच्चो को इस तरह पिटता हुआ कई बार देखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें