कहते हैं कि किसी भी चीज की लत की खराब होती है। और अगर वो लत ही खराब हो, तब तो इंसान की हालत बिगड़ना लाजमी ही है।
डेली मेल के मुताबिक ये मामला आया है चीन के हेनान प्रांत के जाउकाउ का, जहां एक आठ साल की बच्ची के पेट से डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद दो किलो के बाल का बड़ा गुच्छा निकाल बाहर किया है।
बीते कई दिनों से वो बच्ची खाना खा पाने में असमर्थ थी और हर बार खाना खाते ही उल्टी कर देती थी। उसे पेट में भी काफी दर्द रहता था।