फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये बाबा पहनते हैं दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी, वजन 45 किलो

विज्ञापन
विज्ञापन
सिख लोग ज्यादातर पगड़ी पहनते हैं। लेकिन, हम आपको इस स्टोरी की मदद से मिलवाना चाहते हैं एक ऐसे बाबा से जो इस दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी हैं।
विज्ञापन


डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक पटियाला में रहने वाले सिख अवतार सिंह मॉनी बड़ी शान से सबसे बड़ी पगड़ी पहनते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी पगड़ी का वजन 45 किलो है। पगड़ी के लिए जो कपड़ा लगता है वो 2115 फीट लंबा होता है। यानी के इतना लंबा जितना कोई स्विमिंग पूल।

दंग करने वाली बात है कि बाबाजी के नाम से मशहूर अवतार पिछले 16 सालों से हर रोज ये पगड़ी बांधते हैं।
 

लगते हैं 6 घंटे

6 घंटे में तो कोई आम इंसान क्या-क्या ना कर ले, लेकिन बाबाजी अपनी बड़ी सी पगड़ी बांधने और खुद को सेट करने में हर रोज 6 घंटों तक का वक्त लगाते हैं।

उनकी पगड़ी में पीले, नीले और भगवा रंग के कपड़े देखे जा सकते हैं, जिसे वो कई तरह के ऐसे हेड एक्ससरीज से सजाते हैं जो सिख पहनते हैं।

उनका ये रूप देखने में ना सिर्फ सुंदर लगता है ब‌ल्कि अचंभित भी करता है। इतनी बड़ी पगड़ी के आगे उनका सिर कुछ कम नजर आता है और हल्का सा झुका हुआ दिखता है।

इन सब के बावजूद बाबाजी अपनी इस आदत और धर्म के लिए बहुत ही वफादार हैं। उनकी मानें तो ऐसा करना उन्हें अच्छा लगता है।

बगैर इसके लगता है खाली

बाबाजी कहते हैं कि पिछले 16 सालों से उन्हें पगड़ी पहनने की ऐसी आदत लग चुकी है कि वो इसके बगैर रह नहीं पाते।

जब वो पगड़ी ना पहने तो उन्हें कुछ खाली-खाली सा लगता है। आपको बता दें कि इस दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी का रिकॉर्ड अब तक मेजर सिंह नाम के व्यक्ति के पास है जिनकी पगड़ी की ऊंचाई 400 मीटर थी।

गिनीज बु‌क ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अभी तक अवतार यानी के बाबाजी को अपनी लिस्‍ट में शामिल तो नहीं किया है। लेकिन, उनकी पगड़ी का कद 645 मीटर तक है।
विज्ञापन

सब कुछ मिला के

बाबाजी पटियाला भर में अपनी मोटरसाइकिल से ही सफर करते हैं। कार या फिर किसी भी गाड़ी में पगड़ी के कारण फिट नहीं होते।

ऐसे में वो जब भी जहां से भी गुजरते हैं, लोग उन्हें देखते हैं। सजावट हुई पगड़ी के साथ ही वो हाथ में बड़े कड़े भी पहनते हैं। कुल मिलाकर उनके अनोखे गेट-अप का वजन 95 किलो तक का हो जाता है।

उनके साथ में रहने वाले लोग बताते हैं कि आजकल के जेनरेशन के बच्चे पगड़ी से बचते हैं। स्टाइलिश हेयरकट के लिए वो पगड़ी नहीं पहनते हैं। पर, बाबाजी को देखकर पगड़ी ना पहनने वाले सिख भी अब पहनने लगे हैं, जो कि बहुत अच्छा है।

अगर दुनिया के ऐसे ही अजब-गजब लोगों की कहानियां पढ़ने में रू‌चि रखते हैं, तो विजिट करें हमारा पेज, क्लिक करें।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें