फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे भगवान! इतना अमीर, पहन ली 4 किलो की सोने की शर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा व्यवसाय में बड़ा नाम मुंबई में रहने वाले पंकज परख ने अपने एक कारनामे से दुनिया में सबको दिखा दिया है। उन्होंने दिखा दिया है कि वो न सिर्फ धनी है बल्कि उनका बहुत नाम भी है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक पंकज हाल ही में मुंबई से 260 किलोमीटर दूर स्थित अपने होमटाउन यीओला जा रहे थे।

जाते वक्त उन्होंने 4 किलो से भी ज्यादा वजन की प्योर गोल्ड की शर्ट पहन रखी थी। सोने से बनी शर्ट देखकर, जिसने उनको देखा बस देखता ही रह गया।

इतनी महंगी

आपको बता दें कि पंकज ने इस शर्ट को बनवाने के लिए 1 करोड़ 31 लाख रूपए खर्च कर गोल्ड खरीदा था।

उन्होंने कहा कि अपने 45वें जन्मदिन के आने पर और भगवान के आर्शीवाद से व्यवसाय में तरक्की के लिए सि‌द्घिविनायक मंदिर जा रहे थे। वो भगवान से मिलने के लिए कुछ अलग कपड़े पहनना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि वो कभी भी तीन किलो से कम का सोना पहने बाहर नहीं निकलते। लेकिन, सोने की शर्ट कुछ अलग और खास थी।
विज्ञापन

शादी की बात भी अलग

पंकज परख कहते हैं कि बचपन से ही उन्हें सोने से एक अजब से प्यार है।

जब वो पांच साल के थे, तभी से उन्हें इस पीले धातु को पहनना पसंद हैं।

अपनी शादी में उन्होंने अपनी पत्नी से ज्यादा सोना पहना था और इस बार आने वाले 45 जन्मदिन को वो कुछ खास अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें