चीन से अक्सर ऐसी दर्दनाक खबरें आती रहती हैं जहां वहां के कई कर्मचारियों को भयावह एक्सीडेंट का शिकार काम के वक्त होना पड़ता है।
डेली मेल के मुताबिक ये मामला भी चीन के हुनान प्रांत का है जहां एक बार फिर से एक आदमी काम की जगह पर ही एक्सीडेंट का शिकार हो गया।
यांग सी पेशे से एक कंस्ट्रक्शन वर्कर हैं । वो उस दिन भी एक बिल्डिंग साइट पर ही खड़े थे जब वो सीधा वहां से नीचे गिर गए और बेसमेंट में जा पहुंचे। वो अकेले थे और गिरते उन्हें किसी ने नहीं देखा।
पड़े रहे नीचे हफ्तेभर तक
वो बेसमेंट के नीचे गिरे तो उन्हें किसी ने देखा नहीं था। बेसमेंट में भी वो उस कोने में जा गिरे जहां कोई आता-जाता ही नहीं था।
यांग 65 फीट नीचे चले गए थे। उनका हाथ और पैर बुरी तरह से टूट गए थे। उन्होंने दर्द में कराहते हुए काफी चिल्लाया लेकिन कोई भी उन्हें सुन नहीं पाया।
बाद में पता चला कि उनके दोस्तों ने उन्हें बहुत संपर्क करने की कोशिश की, पर फोन का जवाब रना मिलने पर उन्हें भी यही लगा कि यांग कि कहीं और नौकरी लग गई है और वो सब को चुपके से छोड़कर चला गया है।
आवाज किसी को पड़ी सुनाई
अब लगभग एक हफ्ता बीत गया था और यांग वहीं नीचे ही पड़े हुए थे। इस बीच खाना तो दूर, उन्हें अपना ही मूत्र पीकर जिंदा रहने के लिए विवश होना पड़ा।
बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए उन्हें ऐसा करना ही पड़ा। वरना हफ्तेभर में तो यांग का मर जाना जैसे निश्चित ही था।
हफ्तेभर बाद वहां से एक आदमी अपने कुत्ते को टहलाते हुए वहां से गुजर रहा था। उसी ने यांग के बारे में लोगों को बताया और उसकी जान बच सकी। अभी भी यांग का इलाज चल रहा है। उनकी हालत ठीक हो जाएगी।