वो बाप नहीं बल्कि पिता के नाम पर एक धब्बा ही था। 22 महीने के बच्चे को जहां मां-बाप खूब नाजो से पालते और बड़ा करते हैं, वहीं ये बाप अपने ही बच्चे के लिए दरिंदा निकला।
डेली मेल के मुताबिक जस्टिन रोस हैरिस अपने ही बच्चे के लिए काल बन गए। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने अपने मासूम को एसयूवी गाड़ी में तेज गर्मी में घंटों तक अकेला बंद छोड़ दिया।
माना जा रहा है कि बच्चे ने काफी देर तक गाड़ी में ही जोर-जोर से चिल्लाकर मदद मांगी, लेकिन बेफिक्र पिता का कोई फर्क नहीं पड़ा।
कर रहा था ये काम
हैरिस पर इस बात का इल्जाम लगा है कि जिस वक्त उसका बेटा गाड़ी में गर्मी और घुटन के मारे अपना दम तोड़ रहा था, उस समय वो एक घिनौना काम करने में व्यस्त था।
इल्जामों को देखें तो उस समय हैरिस एक दो नहीं बल्कि छह औरतों से साथ सेक्सटिंग करने में बिजी था। वो इन औरतों को अपने प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें भेज रहा था।
इन छह औरतों में दो-तीन लड़कियां टीनएजर्स थी और हैरिस एक ही साथ सबके साथ फलर्टिंग और सेक्सटिंग में मशगूल था।
मारना चाहता था बच्चा
हैरिस पर चल रहे कोर्ट केस में ये भी बात सामने निकलकर आई है कि हैरिस और उसकी पत्नी ने लीयाना ने अपने बच्चे का 25000 डॉलर का इंश्योरेंस करा रखा था।
बच्चा दोनों के लिए ही एक बोझ था और हैरिस किसी तरह से बच्चे को रास्ते से हटाने की तरकीबें निकालता रहता था।
हैरिस बस बच्चे से छुट्टी और उसके बाद मिलने वाले रूपयों को हथियाना लेना चाहता था। उसे पार्टी वाली बेफिक्र जिंदगी इतनी रास आई कि उसने बच्चे को मार डालने की ठानी।
ऑनलाइन करता था सर्च
ये भी बात किसी की रूह कंपा सकती है कि हैरिस पिता होते हुए अपने ही 22 महीने के बच्चे को मारने के अजब-गजब तरीके ऑनलाइन तलाशता था।
वो ये देखता था कि जानवरों को मौत देने के लिए उन्हें कार में बंद कर छोड़ देना सबसे आसान तरीका है।
फिर क्या था, उसने अपने बच्चे कूपर के साथ भी ऐसा ही किया। उसे गर्म और बंद गाड़ी में मरने के लिए छोड़ आया।
बदला बयान
जब मामला कोर्ट ने पहुंचा तो हैरिस ने कोर्ट के सामने अपना बयान बदल लिया। उसने कहा कि उस दिन वो कूपर में गाड़ी में बैठाकर कहीं ते जा रहा था।
लेकिन कूपर क्योंकि पीछे बैठा था, इसलिए हैरिस को उतरते वक्त ध्यान ही नहीं आया और वो ऑफिस चला गया। इस बीच बच्चे की जान चली गई।
हाल-फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है और हैरिस हिरासत में ही है।
ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की गरीबी का उड़ाया मजाक, कर डाला ये काम