लोगों को भी अजब-गजब काम करने के शौक होते हैं। आप उन्हें कुछ समझा नहीं सकते और रोक भी नहीं।
लेकिन, वो बस अपनी अजीबोगरीब चाहतों और जीने के अंदाज से हमें दंग करते रहते हैं।
मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक लंदन में रहने वाले विक्टर इवानोव पेशे से एक आर्टिस्ट हैं। नई चीजें बनाना उन्हें खासा पसंद है।
ऐसी अनोखी ड्रेस
आर्ट के कई चेहरें होते हैं। हम उन्हें कई रूपों में देखते हैं। विक्टर ने भी आर्ट का एक ऐसा ही चेहरा सबको दिखाया।
उसने बुचड़खाने में मिलने वाले मुर्गे से जो चिकन मिलता है, उसको सिला और उसकी बाकायदा एक पूरी ड्रेस तैयार कर ली।
उसने इस ड्रेस को ऐसा बनाया कि बस उसकी आंखे ही नजर आ रही थीं। चिकन तो सिर से लेकर तलवों को भी ढंका हुआ था।
करते हैं शौक से
विक्टर का कहना है कि ये एक आर्ट है जिसको उन्होंने जन्म दिया है। वो इस ड्रेस को पहनकर बड़ी शान से लंदन की सड़कों पर घूमें।
उनके इस प्रोजेक्ट का नाम फ्लेश है और वो मानते हैं कि चूंकि चिकन को वैसे भी खरीद-बेच के काम के लिए यूज में लाया जाता है, इसलिए उसका आर्टिस्टिक चेहरा बनाकर उसे पब्लिक में लाना चाहिए।
ऐसे और भी अजब-गजब लोगों की कहानियां हाल ही में चर्चा का विषय बनीं। आप भी पढ़ें
उफ! लड़की को पटाने के लिए ये क्या कर बैठे आशिक साहब, देखें तस्वीरें
हे भगवान! इतना अमीर, पहन ली 4 किलो की सोने की शर्ट