फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरन मैन, ड्रिल मशीन भी नहीं छेद पाती इसका भेजा

Tue, 31 May 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शख्स को नए जमाने का आयरन मैन कहना ज्यादा न होगा। झाओ का बदन इतना मजबूत है कि लोहे की तलवारे और तीर उसे भेद नहीं पाते। यहां तक कि लोहे को भेदने वाली ड्रिल मशीन भी झाओ का कुछ नही ंबिगाड़ पाती।
विज्ञापन


हाल ही में सामने आए एक वीडियो में झाओ एक इलेक्ट्रिक ड्रिल से अपने सिर में छेद करते दिखाई दिए। मगर उनके सिर पर एक खरोच तक नहीं आई। 34 साल के ये कुंग फू मास्टर लोहे की छड़ को गले के सहारे मोड़ सकते हैं। वो मेटल स्पीयर पर लेटते हैं जिसके बाद उनकी पीठ पर पत्थर रख दिया जाता है। 

अगर आप सोच रहे हैं कि ये गॉडगिफ्टेड है तो ऐसा कुछ नहीं है। ये चीजें उनके शरीर में अपने आप नहीं आईं। इसके लिए उन्होंने अपनी जिंदगी के कई साल मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग को दिए हैं। वो बताते हैं कि वो बचपन में ही मार्शल आर्ट से इतने प्रभावित हो चुके थे कि 16 साल की उम्र में शाओलीन मंदिर ज्वाइन करने के लिए घर से भाग निकले। वहां वो 2 साल पढ़े और उसके बाद वो दूसरे मास्टर्स से कुंग फू सीखने लगे। अब वो खुद इसके मास्टर बन चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

झाओ की इन खूबियों ने उन्हें बना दिया अपने शहर का सेलिब्रिटी

झाओ की इन खूबियों ने उन्हें अपने शहर मियांझु का सेलिब्रिटी बना दिया है। लोग उन्हें कभी न हारने वाला मानते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, प्रैक्टिस के दौरान उन्हें चोट भी लगती है। एक बार ड्रिल से स्टंट करने के दौरान उनकी स्किन बुरी तरह छिल गई थी। ये उनके लिए बहुत पीड़ादायक था। लेकिन वो उस घटना से रुके नहीं इसे अपना अनुभव बनाया और ज्यादा प्रैक्टिस करने लगे। जिसकी वजह से वो अब बिना किसी चोट के ये स्टंट कर लेते हैं। 

वो बताते हैं कि मैं अपने शरीर को सुपर टफ बनाने में यकीन रखता हूं। शुरुआत में ये सब करने मैं में थोड़ा नर्वस होता था लेकिन अब ये सब करने में मुझे कोई परेशानी नहीं होती क्योंकि मुझमें आत्मविश्वास आ गया है। अब मैं अपने सिर से आसानी से पत्थर फोड़ सकता हूं।

झाओ की इसी खूबी को देखते हुए चीन के एक अरबपति ने झाओ को अपनी छह साल की बेटी का बॉडीगार्ड नियुक्त किया है। इसके एवज में झाओ को लाखों मिले।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें