फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरी शार्क के पेट को फाड़कर बचा लिए तीन जिंदा बेबी शार्क! देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
इस दुनिया में जो भी होता है, उसके पीछे कोई ना कोई वजह जरूर ही छुपी होती है।
विज्ञापन


तभी तो छुट्टियां मनाने गए एक अमेरिकी परिवार को साउथ अफ्रीका के केप टाउन के बीच पर कुछ ऐसा दिख गया जिसके बाद से हर जानने वाले को लगा कि वाकई उन्हें भगवान ने ही वहां भेजा था।

डेली मेल के मुताबिक एक अमेरिकी जोड़ा बीच पर घूम रहा था। वहां उन्हें तट पर एक मरी हुई शार्क दिखाई दी। आस-पास पड़े खून से उन्हें इस बात का अंदाजा हुआ कि किसी जानवरों की भिड़ंत के बाद वो अभी ही मरी हुई होगी।
विज्ञापन


लेकिन इससे पहले की वो वहां से जाते, जोड़े ने ध्यान दिया कि मरने के बाद भी शार्क के पेट का हिस्सा हिल रहा है।

तो पेट में जिंदा है बच्चे!

पेट को हिलता देखकर इस परिवार ने अंदाजा लगाया कि शार्क गर्भ से थी और उसके गर्भ में बच्चे अभी जिंदा पड़े हैं। बच्चों को किसी तरह बाहार निकालकर उन्हें बचा ही लेना बेहतार होगा, ऐसा उन्होंने सोचा।

इसके बाद क्या था, बेबी शार्कों के लिए जैसे कोई फरिश्ता ही आ गया। बचाने वाले शख्स की पत्नी उसका वीडियो बना रही थी और वो सबसे पहले शार्क के पेट को फाड़कर बच्चों को बाहर निकाल उन्हें जिंदगी देने की कोशिश करने लगा।

सबसे पहले उसने मृत शार्क के पेट को चाकू से काटा। आप कह सकते हैं ये एक तरह का सी-सेक्‍शन या सिजेरियन था। ये बड़ा ही कमाल का पल था जो हमेशा देखने को नहीं मिलता।
विज्ञापन

निकाल लिए बच्चे

इस शख्स ने शार्क के पेट को काटने के बाद उसके थैली को काटा। खुद को बचाते हुए उसने पहले बेबी शार्क को उसके पूंछ से खींच कर बाहर निकाल लिया।

वो छोटी सी थी, जिंदा और आक्रामक। निकलने से पहले ही उसने बचाने वाले आदमी को एकबार काटने की कोशिश की। लेकिन अपनी सूझबूझ के साथ उस आदमी ने शार्क को निकालते ही समुद्र में ले जा छोड़ा।

इसके बाद वो मरी शार्क के पास दोबारा आया और उसने उसके पेट से दो अन्य बेबी शार्कों को उसी अंदाज में निकाला और बड़े इत्मनान से समुद्र से हवाले कर दिया।

इस तरह से उसने वो काम किया जो शायद हर कोई नहीं कर सकता। ये ना सिर्फ एक अनोखी कहानी है बल्कि इस वीडियो देखकर तो आप इस मामले को कभी भूल ही नहीं पाएंगे।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें