हे भगवान! इतना मोटापा कोई व्यक्ति कैसे झेलता होगा, ये सोचने की बात है। पर मिरर के मुताबिक ये शख्स अपने मोटापे को झेलता नहीं बल्कि उससे ऐसे मजे लेता है कि कोई भी हैरान हो जाए।
जैसा की आप देख ही सकते हैं, इस व्यक्ति का पेट तो कहीं से पेट लगता ही नहीं। देखने से लगता है मानो छाती के नीचे एक चादर फैला दी गई हो जो घुटनों तक लटकती है।
ये तो नजारा ही दंग कर देने वाला है। पर, कहानी यही खत्म नहीं होती। इस व्यक्ति का मोटापा आप एक तरफ रखिए और उससे जो वो करामात करता है उसे दूसरी तरफ।
अपने गजब के मोटापे का फायदा उठाते हुए ये व्यक्ति पेट के नीचे एक पिस्टल या यूं कहें कि पिस्तौल को आराम से दबा लेता है। आराम से अपने चादर जैसे पेट को उठाता है और फिर उसके नीचे पिस्तौल को छुपा लेता है।
ऐसा करते हुए उसका अनोखा वीडियो को देखना कमाल का अहसास है। आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। इस आदमी को इन दिनों सेलिब्रिटी जैसा दर्जा फ्लोरिडा में मिला हुआ है।
इनका नाम क्या है ये तो पता नहीं, पर ये द सॉसेज कैसल नाम के शोज में आते हैं और पिस्तौल को पेट में छुपा लेने वाला एक्ट कई बार करके दिखाते हैं।