फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंट में छुपाकर ले जा रहा था 51 जिंदा कछुए, आप भी पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग गैर-कानूनी रूप से रूपए कमाने के लिए भी किस हद तक जा सकते हैं, इस खबर को पढ़कर आप जान जाएंगे।
विज्ञापन


द गार्डियन में छपी खबर के मुताबिक काई जू नाम के ये आदमी कनाडा का रहने है जिसे पुलिस ने उस वक्त धर दबोंचा जब उन्हें उसके शरीर पर अजीबोगरीब मोटापा सा दिखाई दिया।

यूएस फिश एण्ड वाइल्डलाइफ सर्विसा एजेंट के एक सर्विलांस ऑपरेशन के तहत इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। वो डीटरॉयट बॉर्डर की क्रॉसिंग को पार करने वाला था। उसने अपने पैंट और अंडरवियर में 51 कछुए छुपा रखे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन

बढ़ा जानवरों को स्मगल करने के मामले

एक दौर था जब स्मगलिंग में लोगों के पास से रूपए, गहने, सोना-चांदी या फिर ड्रग्स मिलते थे। लेकिन अब पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ सालों में लोगों में जानवरों को स्मगल करने का ट्रेंड बढ़ा है।

पुलिस ने कहा ‌कि काई कई तरह के अमेरिकन कछुओं को यूएस और कनाडा से दूर ले जाकर बेचने के फिराक में था। जब तक वो इन कछुओं को बेचता उनके दाम बढ़कर 1500 डॉलर तक के हो जाते हैं।

काई को लिन नाम के एक व्यक्ति के साथ ऐसा पकड़ा गया। लिन के बैग और गाड़ी से 200 जिंदा कछुए साथ ही में पाए गए। अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें