फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा एनाकॉन्डा के मुंह में गया एक और आदमी, बताई अपनी बानगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप ये सोच रहें हैं कि वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर पॉल रोसली ही वो पहले आदमी हैं जिन्होंने जिंदा एनाकॉन्डा के मुंह में जाने की हिमाकत की, तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक एडवेंचर ऑस्टिन स्टीवन्स ने साल 2003 में पॉल रोसली जैसा ही काम किया था। उन्होंने पॉल को जानबूझकर ऐसा करने के लिए बहुत ही बेवकूफ बताया।

हाल ही में दिए गए एक इंटव्यू में उन्होंने कहा कि साल 2003 में वो अमेजन के गहरे और खतरनाक पानी में एक एनाकॉन्डा की तलाश में थे। वो दस दिनों से पानी में तैरकर एक खास एनाकॉन्डा को ढ़ूंढ रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

मिल ही गया एनाकॉन्डा

ऑस्टिन ने कहा कि पॉल की तरह वो जानबूझकर एनाकॉन्डा के मुंह में बिल्कुल नहीं जाने वाले थे। वो तो पेरूवियन अमेजन में एनाकॉन्डा के साथ एक डॉक्यूमेंट्री शूट करने गए थे।

पर पानी के अंदर एक ऐसा पल आया जब  उनके पीछे एक बड़ा एनाकॉन्डा लग गया। उन्हें महसूस हुआ कि हरे रंग का कोई बड़ा सा जीव उनकी जांघ को लपटते हुए उनके बदन के ऊपर चढ़ रहा है।

लेकिन इससे पहले ऐसा हुआ था कि वो खुद इस एनाकॉन्डा को देखते हुए उसके पीछे जा रहे थे। तब ही एनाकॉन्डा ने जबावी कार्रवाई करते हुए किसी बिजली की रफ़तार से उन पर हमला किया।

ऑस्टिन ने बताया कि वो एक 17 फुट का एनाकॉन्डा था जिसका मुंह खुला हुआ था और वो बड़ी तेजी से उनकी तरफ बढ़ रहा था।

लगा तोड़ देगा बदन

उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि एनाकॉन्डा उनकी गर्दन के अंदर विंडपाइव को तोड़ देगा। वो टूटने सा लगा था। वो किसी मौत की मशीन सा था।

इससे पहले ऑस्टिन कुछ कर पाते, एनाकॉन्डा ने उन्हें बुरी तरह से दबोच लिया था। वो जितना भी खुद को छुड़ाने की कोशिश करें, एनाकॉन्डा अपने कर्व दांतो  से बस अटैक करने में लगा था।

एनाकॉन्डा ने उनके पेट के हिस्से पर बुरी तरह से काट भी लिया था। वो पानी में और अंदर धंसते ही चले जा रहे थे। एनाकॉन्डा के महा-वजनी शरीर के आगे वो खुद को लाचार महसूस कर रहे थे।  उन्हें ऐसा भी लगा कि उनकी आंखें निकल कर बाहर आ जाएंगी।

विज्ञापन

बच निकला किसी तरह

वो मान चुके थे कि अब शूट तो गया पानी में और साथ ही उनकी जान भी। वो काफी कोशिशों के बाद अब हाथ खड़े कर चुके थे। एनाकॉन्डा उन्हें पानी में अंदर और और अंदर लिए जा रहा था।

इसके बाद एक पल ऐसा आया जब एनाकॉन्डा ने अपनी पकड़ थोड़ी ढ़ीली कर कर दी। तभी ऑस्टिन ने ध्यान दिया कि वो तो तट के नजदीक हैं।

आप इसे भगवान का आर्शीवाद कहें या फिर ऑस्टिन की खुशकिस्मती, मरते-मरते उन्होंने किसी तरह एनाकॉन्डा से पीछा छुड़ाया और खुदको बचाकर भाग निकले।

वो लगभग मर चुके थे। अगर उन्हें टीम की फौरन मदद नहीं मिलती तो बाहर निकलने के बाद भी वो बच नहीं पाते। कभी ना भूल सकने वाले इस घटना के बाद अब जब पॉल ने ऐसा करने की कोशिश की, तो ऑस्टिन को बहुत बेवकूफाना लगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें